IND vs SL 2nd T20I, Suryakumar Yadav: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. 28 जुलाई यानी आज इस सीरीज का दूसरा मैच होना है. यह मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में ही खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में होगी, क्योंकि उसने पहले मैच में 43 रनों से जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त बना ली है. इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास एक बड़ा मौका है, वे विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रच सकते हैं.
दरअसल, भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार कुमार (Suryakumar Yadav) ने पहले टी20 में 58 रन की पारी खेली थी, इसके ले उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था.
For leading from the front with the bat, #TeamIndia Captain Suryakumar Yadav becomes the Player of the Match 🏆👏
Scorecard ▶️ https://t.co/Ccm4ubmWnj… #SLvIND | @surya_14kumar pic.twitter.com/s2LGOFsrsw— BCCI (@BCCI) July 27, 2024Also Read
सूर्या ने टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता और विराट कोहली की बराबरी की थी. कोहली ने भी टी20 में इतने ही प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड अपने नाम किए थे. अब अगर आज सूर्या का बल्ला फिर से चला और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया तो वो इस मामले में कोहली से आगे निकल सकते हैं.
Suryakumar Yadav as a Captain in the last 3 innings in T20I:
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 28, 2024
- 56(36), 100(56) & 58(26). 🔥 pic.twitter.com/tz6HHUIw9c
T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड