Womens Asia Cup 2024 Final: जिस पल का सभी को इंतजार था वो घड़ी आ गई है. अब से कुछ घंटे बाद दोपहर तीन बजे से महिला एशिया कप 2024 का फाइनल मैच होना है, जिसमें भारत और श्रीलंका की महिला टीमें आमने-सामने होंगी. इस सीजन दोनों ही टीमें अजेय रही हैं. सेमीफाइनल में भारत ने जहां बांग्लादेश को हराया तो वहीं श्रीलंका ने पाकिस्तान को मात देकर फाइनल में एंट्री ली है. खिताबी जंग में एक ऐसी श्रीलंकाई बल्लेबाज हो जो टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़ सकती है. हम आपके लिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो फाइनल में तबाही मचा सकती हैं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच होने वाला फाइनल दोपहर तीन बजे से शुरू होगा. दांबुला स्टेडियम वाले इस मैच में बल्लेबाजों का जलवा दिखेगा, क्योंकि यहां की पिच बैटर्स के लिए सपोर्ट करती है. टीम इंडिया के मुकाबले श्रीलंका कमतर दिखती है, लेकिन हरमनप्रीत कौर ब्रिगेड उसे हल्के में लेना नहीं चाहेगी.
Will we get a cracker of a final? #AsiaCup2024 #SLvIND https://t.co/pnBpI8UuUu
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 28, 2024Also Read
फाइनल में जलवा दिखा सकती हैं ये 5 खिलाड़ी
1. शैफाली वर्मा
इस खिलाड़ी को भारतीय महिला टीम का लेडी सहवाग कहा जाता है. वे सहवाग की तरह ही विस्फोटक बैटिंग के लिए पहचानी जाती हैं. इस एशिया कप में उनका बल्ला खूब चला है. 4 मैचों में उन्होंने 183 रन बनाए हैं, अब खिताबी जंग में भी वो धमाल मचा सकती हैं.
2. चामारी अटापट्टू
श्रीलंका की कप्तान हैं. जो गेंद और बल्ले से कमाल करती हैं. विस्फोटक बैटिंग कई बार कर चुकी हैं. इस सीजन बढ़िया फॉर्म में हैं. उन्होंने इस सीजन महिला एशिया कप में सबसे ज्यादा 243 रन बनाए हैं. सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली थी. अगर उनका बल्ला फाइनल में भी चला तो वो पूरी भारतीय टीम पर अकेले भारी पड़ सकती हैं.
3. स्मृति मंधाना
टीम इंडिया की ओपनर हैं. इस सीजन बढ़िया प्रदर्शन रहा है. 4 मैचों में मंधाना 113 रन बना चुकी हैं. उन्हें बड़े मैचों का खिलाड़ी माना जाता है. ऐसे में सबकी नजर मंधाना पर होगी.
4. कवीशा दिलहारी
श्रीलंका की गेंदबाज हैं. इस सीजन बढ़िया प्रदर्शन किया है. उनके नाम 4 मैचों में 7 विकेट हैं. वह श्रीलंका की हाईएस्ट विकेट टेकर हैं. ऐसे में भारत को उनके सावधान रहना होगा.
5. राधा यादव
सेमीफाइनल में 3 विकेट लेकर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी थी. इस सीजन वे 6 विकेट ले चुकी हैं. फाइनल में भी राधा भारत का अहम हथियार होंगी, जो गेंदबाजी से श्रीलंका के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन करना चाहेंगी.