menu-icon
India Daily

'असली टेस्ट अभी बाकी है...' दो ICC ट्रॉफी जीतने के बाद भी गांगुली ने गंभीर को दे डाली चेतावनी!

बैक टू बैक दो आईसीसी ट्रॉफी जिताने के बाद भी हेड कोच गौतम गंभीर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है. जिसे लेकर भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली ने उन्हें चेतावनी दी है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'असली टेस्ट अभी बाकी है...' दो ICC ट्रॉफी जीतने के बाद भी गांगुली ने गंभीर को दे डाली चेतावनी!
Courtesy: @mufaddal_vohra X account & ANI

नई दिल्ली: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर एक बार फिर से भारत को विश्व चैंपियन बनाने में सफल रहे. उन्होंने भारतीय टीम को हाल ही में T20 World Cup का खिताब जीताया है. इसके साथ ही गौतम गंभीर भारत को दो ICC ट्रॉफियां जीतने वाले पहले भारतीय कोच बन गए हैं. उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत को पिछले साल 9 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया था. 

हालांकि दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद भी गंभीर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है. जिसे लेकर भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली ने उन्हें चेताया है. पूर्व खिलाड़ी सौरव गांगुली ने गंभीर को चेतावनी दी है कि उनकी असली परीक्षा शुरु नहीं हुई है. उसे शुरु होने में अभी एक साल से भी ज्यादा है. 

वनडे विश्व कप 2027 है असली परीक्षा

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने हाल ही में हुए के इंटरव्यू में कहा कि, 'सफेद गेंद क्रिकेट में गंभीर की असली परीक्षा 2027 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाला वनडे विश्व कप होगा. अफ्रीका की परिस्थितियां और पिच भारतीय टीम और कोच की परीक्षा लेंगी, लेकिन मुझे विश्वास है कि उनके पास जो टीम है, उसके साथ वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे.'

2023 के घाव भरने उतरेगी गंभीर की सेना

गौरतलब है कि वनडे विश्व कप का आखिरी संस्करण भारत में खेला गया था जिसमें भारतीय टीम का प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा था. भारत ने 2023 में टूर्नामेंट की मेजबानी की थी. जिसमें टीम को ट्रॉफी से बेहद दर्दनाक तरीके से  हाथ धोना पड़ा.

विजयी रथ पर सवार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने रौंदते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर लिया था. अब कोच गौतम गंभीर द्वारा तैयार की गई भारतीय टीम अपने उसी जख्म को भरने के लिए 2027 विश्व कप में उतरेगी. 

2027 विश्व कप का रोडमैप तैयार करने में जुटी BCCI मैनेजमेंट 

बीसीसीआई और कोच गौतम गंभीर अभी से ही आगामी वनडे विश्व कप का रोडमैप तैयार करने में जुट गई है. गौतम गंभीर ने जब हेड कोच का पदभार संभाला था उनकी निगाहें तब से क्रिकेट के सबसे बड़े खिताब वनडे विश्व कप पर है और वह इसे लेकर लगातार अपनी रणनीति भी तैयार कर रहे हैं. 

वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई अभी से खिलाड़ियों का टेस्ट ले रही है . कोच वनडे टीम में खिलाड़ियों का सेलेक्शन 2027 की महाजंग को ध्यान में रखकर ही कर रहे हैं. इसके साथ ही दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वनडे विश्व कप को लेकर अपनी तैयारी पुख्ता करने में जुटे हुए हैं.