उत्तराखंड: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी का जश्न उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शुरू हो गया है. पहाड़ों की रानी मसूरी में कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका सिंह के साथ थिरकते नजर आए, जबकि उनके दोस्त युजवेंद्र चहल ने भी जमकर ठुमके लगाए. यह खुशी का मौका क्रिकेट जगत के लिए भी खास है, क्योंकि कई प्लेयर्स इसमें शामिल हो रहे हैं.
कुलदीप और वंशिका की शादी 14 मार्च 2026 को मसूरी के प्रतिष्ठित होटल द वेलकम सवॉय में होगी. दोनों बचपन के दोस्त हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं. सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में एक प्राइवेट फंक्शन में हुई थी. शादी को काफी इंटीमेट रखा गया है, लेकिन जश्न भव्य है. होटल में भव्य मंडप सजाया गया है, संगीत के लिए स्पेशल अरेंजमेंट्स हैं और मेहमानों के लिए करीब 80 कमरे बुक किए गए हैं.
जश्न की शुरुआत गुरुवार को हो गई, जब कुलदीप देहरादून पहुंचे और फिर वंशिका के साथ मसूरी आए. सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं, जहां कुलदीप और वंशिका डांस फ्लोर पर रोमांस करते दिखे. युजवेंद्र चहल ने भी पार्टी में एंट्री मारी और "मैं ढोल पे नाचूंगा" वाला मूड बनाया. चहल ने मीडिया से कहा कि वो ढेर सारा डांस करेंगे. रिंकू सिंह अपनी फियांसे के साथ पहुंच चुके हैं और टी-20 टीम के साथी टी दिलीप भी शामिल हुए.
Kuldeep Yadav and his wife Vanshika are very excited for their wedding both are dancing with happiness.😅❤️🔥 pic.twitter.com/ZREgVf58aO
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 13, 2026Also Read
एमएस धोनी और मोहम्मद सिराज के आने की भी संभावना जताई जा रही है, जो इसे और बड़ा बना देगा. शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी. मुख्य समारोह 14 मार्च की रात को होगा, जहां दोनों सात फेरे लेंगे. बाद में 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन प्लान है. कुलदीप ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी न्योता भेजा था. यह शादी क्रिकेट फैंस के लिए डबल खुशी है. टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद कुलदीप की नई शुरुआत. फैंस #Kulvansh जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं.