तीन बार की चैंपियन Kolkata Knight Riders ने IPL 2026 के लिए तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को साइन किया है. उन्होंने टीम में बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान की जगह ली है, जिन्हें BCCI के दिशानिर्देशों के अनुसार, नीलामी के तुरंत बाद रिलीज कर दिया गया था. मुजरबानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, लेकिन नीलामी से पहले उन्हें रिहा कर दिया गया था.
हाल ही में खत्म हुए T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे सुपर एट्स स्टेज तक पहुंचा, जिसमें एक खिलाड़ी संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी के तौर पर उभरा, वह थे मुजरबानी. उन्होंने 13 विकेट लेकर सबको चौंका दिया था. KKR ने यह भी बताया कि ब्लेसिंग मुजरबानी 17 मार्च (मंगलवार) को कोलकाता पहुंचेंगे और IPL 2026 के लिए टीम से जुड़ेंगे.
A new Blessing in Purple & Gold 💜🔥 pic.twitter.com/p31V3LsGfm
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 13, 2026
KKR ने किया ट्टीट
KKR ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "6 फीट 8 इंच का यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक बनकर उभरा है. वह अपनी जबरदस्त बाउंस और पारी के अहम पड़ावों पर विकेट लेने की क्षमता के लिए जाना जाता है." आगे कहा गया, "मुजरबानी के पास T20 का काफी अनुभव है, उन्होंने 80 से ज़्यादा T20 इंटरनेशनल मैचों में 21 के औसत से 90 से ज्यादा विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/8 रहा है. दुनिया भर की लीग और इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी रफ्तार और निरंतरता, इस सीजन में KKR के तेज गेंदबाजर आक्रमण को और भी मजबूती देगी."
तारीख विरोधी टीम जगह
29 मार्च बनाम मुंबई इंडियंस मुंबई
2 अप्रैल बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद कोलकाता
6 अप्रैल बनाम पंजाब किंग्स कोलकाता
9 अप्रैल बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता
IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फ़िन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफ़र्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी.