menu-icon
India Daily

ड्रॉप नहीं किया गया, सूर्या आएंगे वापस...! पूर्व सेलेक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

BCCI ने शनिवार को T20 टीम में बड़ा बदलाव करते हुए सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंप दी है. आगामी आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियाई खेल के बोर्ड ने टीम की घोषणा कर दी है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
ड्रॉप नहीं किया गया, सूर्या आएंगे वापस...! पूर्व सेलेक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Courtesy: ANI

BCCI ने शनिवार को T20 टीम में बड़ा बदलाव करते हुए सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंप दी है. आगामी आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियाई खेल के बोर्ड ने टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें भारत के विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं मिली है.

उन्हें उनके प्रदर्शन के आधार पर ड्रॉप कर दिया गया है. सूर्या के ड्रॉप होने पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इसी कड़ी में भारत के पूर्व सेलेक्टर ने भी सूर्या के टीम में न चुने पर  बात करते हुए कहा है कि मुझे यकीन है कि सूर्या को टीम में वापसी मिलेगी. इन सीरीज के बाद वह टीम इंडिया में एक बार फिर से खेलते नजर आएंगे.

बल्लेबाज के करियर का अंत हो गया...

शनिवार को सूर्या ने भारतीय टीम में अपनी  जगह और कप्तानी दोनों खो दी है. लेकिन इसके बाद भी पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया कि शनिवार को टीम की घोषणा के साथ ही भारतीय बल्लेबाज के करियर का अंत हो गया है. उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार को जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की तरह ही सिर्फ आराम दिया गया है. वह इतने अच्छे और इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जा सकता. 

बुमराह-हार्दिक की तरह आराम दिया गया होगा

प्रसाद ने आगे कहा कि, 'विश्व कप विजेता कप्तान को इस तरह टीम से बाहर नहीं किया जा सकता, और वह भी विश्व जिताने के बाद अगले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में. उन्हें जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है. मुझे यकीन है कि सूर्या को भी आराम दिया गया होगा. तीनों नंबर वन खिलाड़ी हैं इसलिए तीनों को आराम देने में कोई हर्ज नहीं है। मुझे यकीन है कि वे सभी जल्द ही टीम में वापसी करेंगे.' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रसाद ने कहा कि सेलेक्टर्स ने ये फैसला IPL 2026 को देखते लिया होगा. 

रजत पाटीदार को क्यों नहीं मिली जगह?

इसके बाद पूर्व सेलेक्टर ने रजत पाटीदार के सेलेक्शन पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि, 'मैं सचमुच हैरान हूं. अगर अभी नहीं तो कब लेंगे उसे? उसने एक खिलाड़ी के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है और मैच विनर साबित हुआ है. उसने RCB को लगातार दो IPL खिताब दिलाए हैं। वह जबरदस्त फॉर्म में है और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। उसे मौका देने का यह सही समय था.'