India vs Bangladesh 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच जारी चेन्नई टेस्ट में तीन दिन का खेल पूरा हो चुका है. भारत ने मेहमान टीम को 515 रनों का टारगेट दिया है, जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश ने तीसरे दिन स्टंप तक 158/4 का स्कोर खड़ा कर लिया है. भारत जीत से 6 विकेट दूर है. इस मुकाबले में आर अश्विन, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतक जमाकर महफिल लूटी और मैच में पकड़ मजबूत बना ली. भले ही बांग्लादेश की हालत खराब है, लेकिन टीम के सीनियर खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने इतिहास रच दिया है.
दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अब अपने देश के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उन्होंने मोहम्मद रफीक को पीछे छोड़कर 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
After Rishabh Pant and Shubman Gill entertained and extended India's lead past 500, R Ashwin struck to leave India in control of the contest before an early close to day 3https://t.co/i7S5QqEZ4M #INDvBAN pic.twitter.com/KjtHGr0uvy
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 21, 2024Also Read
16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
मोहम्मद रफीक ने 2008 में आखिरी बार 37 वर्ष और 180 दिन की उम्र में टेस्ट मैच खेला था. अब 16 साल बाद शाकिब 37 वर्ष और 181 दिन की उम्र में चेन्नई टेस्ट में तीसरे दिन मैदान पर उतरे और टेस्ट में खेलने वाले सबसे उम्रदराज बांग्लादेशी क्रिकेटर बन गए हैं.
टेस्ट में कौन है सबसे उम्रदराज क्रिकेटर
सबसे ज्यादा उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के विल्फ्रेड रोड्स के नाम है. जिन्होंने साल 1930 में 52 वर्ष और 165 दिन की उम्र में आखिरी टेस्ट मैच खेला थआ. रोड्स का टेस्ट करियर 30 साल का था.