KL Rahul: टीम इंडिया चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट खेल रही है. तीन दिनों का खेल हो गया है. जिसमें भारत के लिए आर अश्विन, ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने शतक जमा दिए हैं. सोशल मीडिया पर इनके खूब चर्चे हैं. हालांकि इनके बीच विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने चुपके से सुरेश रैना का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
After Rishabh Pant and Shubman Gill entertained and extended India's lead past 500, R Ashwin struck to leave India in control of the contest before an early close to day 3https://t.co/i7S5QqEZ4M #INDvBAN pic.twitter.com/KjtHGr0uvy
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 21, 2024Also Read
चेपॉक में जारी इस मुकाबले में केएल राहुल भले ही पड़ी पारी नहीं खेल पाए. पहली पारी में उन्होंने 16 जबकि दूसरी इनिंग में नॉट आउट रहते हुए 22 रन बनाए. इस तरह कुल 38 रन बनाकर उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. अब उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वे भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 17वें प्लेयर बन गए हैं. उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 7988 रन किए थे.
KL Rahul completes 8,000 runs in international cricket. pic.twitter.com/zm6h5379dB
— Patel Cricinfo (@PatelCricinfo_) September 22, 2024
अब निशाने पर अजिंक्य रहाणे
इंटरेशनल क्रिकेट में 8 हजार रन पूरे करने वाले केएल राहुल के निशाने पर अब अजिंक्य रहाणे हैं, जिन्होंने 195 मैचों में 8414 रन बनाए हैं. राहुल 397 रन बनाते ही उनको भी पीछे छोड़ देंगे.
केएल राहुल का करियर
अगर केएल राहुल की बात करें तो वह भारत के लिए अब तक 50 टेस्ट मैचों में 2863 रन बना चुके हैं. 77 वनडे मैचों में 2851 रन जबकि 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2265 रन किए हैं. तीनों फॉर्मेट में उनके नाम 17 सेंचुरी हैं.
चेन्नई टेस्ट का हाल
चेन्नई टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को 515 रनों का टारगेट दिया है. बांग्लादेश को अभी जीत के लिए 357 रन चाहिए., वहीं भारत जीत से 6 विकेट दूर हैं. भारत ने पहली पारी में 376 जबकि दूसरी पारी में 287 रन बनाए थे. बांग्लादेश ने पहली पारी में 149 जबकि दूसरी पारी में 158 रन बना लिए हैं. आज मुकाबले का चौथा दिन शुरू होगा.