South Africa Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका ने 30 दिसंबर, शनिवार को जनवरी-फरवरी में होने वाली न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें से 7 खिलाड़ी पहली बार टेस्ट खेलेंगे. बिना टेस्ट अनुभव वाले ओपनिंग बल्लेबाज नील ब्रांड को टीम का कप्तान बनाया गया है, जिनके नेतृत्व में टीम का कुल टेस्ट अनुभव केवल 50 मैचों का है.
खास बात ये है कि ब्रांड पिछले 50 सालों में सिर्फ दूसरे ऐसे कप्तान बनेंगे, जो बिना टेस्ट खेले किसी टीम की अगुवाई करेंगे (पहले 1995 में न्यूज़ीलैंड के ली जर्मन थे).
ध्यान देने वाली बात है कि दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का आगाज भारत के ख़िलाफ़ बॉक्सिंग डे टेस्ट में शानदार जीत के साथ किया था. भारत के खिलाफ वो अपनी पूरी ताकत से खेल रहे हैं, लेकिन न्यूज़ीलैंड के लिए उन्होंने कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं भेजा है. दरअसल, न्यूज़ीलैंड की सीरीज का समय दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग SA20 के दूसरे सीजन के साथ टकरा रहा है, इसलिए उन्होंने टी20 को प्राथमिकता दी है.
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शुरू हुई थी 5 दिन के क्रिकेट के मैचों को ज्यादा मज़ेदार बनाने के लिए, ताकि हर मैच का महत्व बढ़े और टीमें जीत के लिए ज़ोर लगाएं. पहले तो ये कामयाब भी रही. टीमों ने इस इवेंट में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत की. मगर अब टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट को लेकर थोड़ा सवाल उठ रहा है, लोग टी20 लीगों में ज़्यादा दिलचस्पी लेने लगे हैं.
South Africa competing with West Indies to see who can field the most uncapped players in 2024 Test Cricket https://t.co/3Swv5oMkpw
— Caribbean Cricket Podcast (@CaribCricket) December 30, 2023
बड़े देश जैसे भारत बड़े टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए समय ही नहीं निकाल पा रहे हैं, क्योंकि उनके पास पहले से ही बहुत सारे मैच होते हैं. दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश जरूरी टेस्ट सीरीज़ के लिए दूसरी पंक्ति के खिलाड़ियों को भेज रहे हैं, ये दिखाता है कि क्रिकेट में अब धीरे-धीरे टी20 लीगों को ज्यादा अहमियत दी जा रही है.
नील ब्रांड (कप्तान), डेविड बेडिंगहम, रुआन डी स्वार्ट, क्लाइड फॉर्ट्यूइन (विकेटकीपर), जुबैर हमजा, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली म्पॉन्गवाना, डुआने ओलिवियर, डेन पैटरसन, कीगन पीटरसन, डेन पीड्ट, रेनार्ड वैन टोंडर, शॉन वॉन बर्ग, खाया ज़ोंडो.