IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. भारत के दौरे पर मौजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का पहला मैच भी भारतीय महिला टीम 6 विकेट से हार गई है.
ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में कांटे का मुकाबला 3 रनों से जीत लिया. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए मेहमान टीम ने फोएबे लिचफील्ड (63) औऱ एलिसा पेरी (50) के अर्धशतकों के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए.
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने बढ़िया बॉलिंग करते हुए 10 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट हासिल किए.
इसके जवाब में भारत की शुरुआत ठीक ठाक थी. टॉप ऑर्डर में यास्तिका भाटिया (14) को छोड़कर सबने बेहतरीन बैटिंग की. स्मृति मंधाना (34), जेमिमा रोड्रिग्स (44) जैसे स्टार बल्लेबाजों के अलावा रिचा घोष का बल्ला खूब चला. विकेटकीपर रिचा ने 117 गेंदों पर 96 रनों की पारी में 13 चौके लगाए.
लेकिन लोअर मिडिल ऑर्डर के कोलेप्स करने के चलते टीम इंडिया को ये नजदीकी मैच हारना पड़ा. केवल दीप्ति शर्मा ही एक छोर थामकर खड़ीं रहीं. उन्होंने नाबाद 24 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड और ज्योर्जिया वारेहम ने क्रमशः 3 और 2 विकेट लिए. सदरलैंड को बैटिंग और बॉलिंग में शानदार योगदान के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 2 जनवरी को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी.