menu-icon
India Daily

IND U19 vs AFG U19 World Cup Live Streaming: कहां फ्री में देख सकते हैं भारत-अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला

कल अंडर 19 विश्व कप में भारत और अफगानिस्तान को बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाना है. जिसके लिए दोनो टीमें तैयार है. इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल के लिए अपनी टिकट पक्की कर लेगी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND U19 vs AFG U19  World Cup Live Streaming: कहां फ्री में देख सकते हैं भारत-अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला
Courtesy: X

IND U19 vs AFG U19: मौजूदा समय में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 अपने रोमांचक मोड़ पर है. टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार 4 फरवरी को खेला जाना है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले इस मैच में जो भी टीम बाजी मारेगी उसकी फाइनल की टिकट पक्की हो जाएगी. 

सबकी निगाहें इस मैच में भारत अंडर- 19 टीम पर होगी. ये मैच फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि भारतीय टीम  इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है. अगर टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो वह विजयी रथ पर सवार फाइनल में प्रवेश करेगी. 

पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें भारतीय जूनियर टीम ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है. भारत ने पाकिस्तान की जूनियर टीम को  58 रनों से हराया था.

कहां फ्री में देख सकेंगे IND U19 vs AFG U19 मैच?

भारत अंडर 19 और अफगानिस्तान अंडर 19  के बीच सेमीफाइल मुकाबला आप टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स में फ्री देख सकते हैं. इसके अलावा आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

IND U19 vs AFG U19 के बीच सेमीफाइनल मैच कहां लाइव स्ट्रीम होगा?

भारत अंडर 19 और अफगानिस्तान अंडर 19 के सेमीफाइनल मैच जियो होटस्टॉर ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम होगा. 

IND U19 vs AFG U19 मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत अंडर 19 बनाम अफगानिस्तान अंडर 19 के बीच ये अहम मुकाबला बुधवार दोपहर 1 बजे से शुरु होगा. 

IND U19 vs AFG U19 मैच का टॉस कितने बजे होगा?

दोनों देशों के बीच टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा.

आप हमारी वेबसाइट theIndiadaily.com पर भी IND U19 vs AFG U19 मैच की लाइव स्कोरकार्ड और कमेंट्री पढ़ सकते हैं. यहां आपको मैच का हर अपडेट मिलेगा.

IND U19 vs AFG U19 स्क्वाड

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, अभिज्ञान कुंडू, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, मोहम्मद एनान, किशन कुमार सिंह, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया

अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उस्मान सादात, उजैरुल्लाह नियाजई, नूरिस्तानी उमरजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन, नजीफुल्लाह अमीरी