menu-icon
India Daily

'चुनना है तो चुनें, नहीं तो मुझे फर्क नहीं पड़ता...' टीम इंडिया में सिलेक्शन ना होने पर रजत पाटीदार का विस्फोटक बयान

दो बार IPL खिताब जीतने वाली टीम आरसीबी का हिस्सा रहने के बावजूद रजत पाटीदार को भारतीय टीम में जगह नहीं है. उनके चयन ना होने पर उन्होंने एक बयान में कुछ ऐसा कहा जिसने सबको चौंका कर रख दिया.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
'चुनना है तो चुनें, नहीं तो मुझे फर्क नहीं पड़ता...' टीम इंडिया में सिलेक्शन ना होने पर रजत पाटीदार का विस्फोटक बयान
Courtesy: X

भारतीय क्रिकेट में टीम इंडिया की जर्सी पहनना हर खिलाड़ी का सपना होता है. कहते हैं ना हर क्रिकेटर का सपना साकार नहीं होता है. ऐसा ही कुछ रजत पाटीदार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. लगातार दूसरी बार कप्तान के तौर पर आईपीएल जीतने वाले रजत पाटीदार ने अपने बल्ले से भी मजबूत प्रर्दशन करके दिखाया. इसके बावजूद उनको भारतीय टीम में जगह नहीं मिली. हाल ही में चयन को लेकर पूछे गए सवाल  पर रजत पाटीदार ने अनोखा जवाब देकर सबको चौंका दिया.

चयन को लेकर क्या बोले रजत पाटीदार?

रजत पाटीदार ने कहा कि वह भारत के लिए खेलने को लेकर लगातार नहीं सोचते. उनका मानना है कि किसी खिलाड़ी के हाथ में सिर्फ उसका प्रदर्शन होता है. चयन का फैसला चयनकर्ता ही करेंगे. उन्होंने कहा, "मैं असल में भारत के लिए खेलने के बारे में नहीं सोचता. मैं बस अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान देता हूं. अगर वे मुझे चुनते हैं तो ठीक है, अगर नहीं चुनते तो मैं उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता."

IPL में लगातार दिखाया दम

रजत पाटीदार पिछले कुछ वर्षों में IPL के सबसे भरोसेमंद भारतीय बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं. उन्होंने कई अहम मुकाबलों में अपनी टीम के लिए मैच जिताने वाली पारियां खेली हैं. बड़े मंच पर दबाव झेलने की उनकी क्षमता ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है.

धैर्य बना सबसे बड़ी ताकत

क्रिकेट में कई खिलाड़ी चयन न होने पर मानसिक दबाव में आ जाते हैं लेकिन रजत पाटीदार का रवैया अलग नजर आता है. उन्होंने अपने खेल को लगातार बेहतर बनाने पर जोर दिया है. यही कारण है कि वह घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों में लगातार रन बना रहे हैं. उनकी यह सोच युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ा संदेश है कि चयन की चिंता करने के बजाय अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है.