menu-icon
India Daily

IND VS AFG TEST: मुल्लांपुर टेस्ट में रचा गया इतिहास, भारत के खिलाफ रहमत शाह ने काटा गदर; ऐसा करने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी

अफगानिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह ने भारत के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट में नया इतिहास रच दिया.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
IND VS AFG TEST: मुल्लांपुर टेस्ट में रचा गया इतिहास, भारत के खिलाफ रहमत शाह ने काटा गदर; ऐसा करने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी
Courtesy: X

मुल्लांपुर में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में रहमत शाह ने इतिहास रच दिया. अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बन गए.

इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले अफगान बल्लेबाज

भारत के खिलाफ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए रहमत शाह को 1,000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए सिर्फ 30 रन की जरूरत थी. उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. इतने कम समय में रहमत शाह ने खुद को टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ साबित किया है. उनके इस रिकॉर्ड ने युवा अफगान खिलाड़ियों को भी एक नई प्रेरणा दी है.

अफगानिस्तान के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाज

रहमत शाह अब अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपने 12वें टेस्ट मैच में 1,000 रन का आंकड़ा पार किया. इस दौरान उनकी औसत 45 से अधिक रही. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने आठ बार पचास से ज्यादा रन बनाए हैं. इसमें तीन शतक भी शामिल हैं.

दोहरा शतक भी है करियर की खास पहचान

रहमत शाह का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 234 रन है. यह उन्होंने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में बनाया था. यह अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. उस मैच में उन्होंने लंबी पारी खेलकर अपनी तकनीक और मानसिक मजबूती का परिचय दिया था.

रिकॉर्ड्स के साथ बढ़ता जा रहा कद

रहमत शाह सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ही नहीं हैं. अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं. उनके नाम सबसे ज्यादा 50+ स्कोर दर्ज हैं. वहीं कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी 791 रन के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं.