menu-icon
India Daily

'लो दित्ता एक पॉइंट...' पंजाब किंग्स के बाहर होते ही आलोचकों के निशाने पर आईं श्रेयस की बहन, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

पंजाब किंग्स के बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार बन गईं. एक मजाकिया वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी आलोचना और अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ा.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'लो दित्ता एक पॉइंट...' पंजाब किंग्स के बाहर होते ही आलोचकों के निशाने पर आईं श्रेयस की बहन, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
Courtesy: X (@mufaddal_vohra)

नई दिल्ली: IPL 2026 की जंग अब केवल मैदान पर ही नहीं हो रही है बल्कि इसकी जंग सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है. इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत से ही श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)  की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स चर्चा का विषय बनी हुई थी. अब पंजाब किंग्स भले ही लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है लेकिन अभी भी सोशल मीडिया PBKS की चर्चा ही रही है.

अब इसी बीच अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार बन गईं. एक मजाकिया वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी आलोचना और अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ा. मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें वीडियो हटाना पड़ा और बाद में उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की.

'लो दित्ता एक पॉइंट...' 

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा पेशे से एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं. उन्हें IPL 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर काफी नफरत का शिकार हुई हैं. इसकी शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपने भाई की टीम और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बाद एक वीडियो पोस्ट किया. 

इस रद्द हुए मैच के कारण केकेआर को एक अंक मिला जोकि IPL 2026 में उनका पहला अंक था. मैच रद्द होने के बाद, श्रेष्ठा ने PBKS जर्सी पहने हुए एक मजेदार पोस्ट किया. वीडियो में उन्होंने कहा, 'सादे पंजाबियां दा दिल वड्डा हुंदा ऐ. लो, दित्ता एक पॉइंट.'  

मजाकिया वीडियो बना विवाद की वजह

हालांकि श्रेष्ठा का मकसद सिर्फ मजाक करना था, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे गलत तरीके से लिया. वीडियो तेजी से वायरल हुआ और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. जब आलोचनाएं इतनी बढ़ गईं की उसे सुन पाना मुमकिन नहीं था तो  अंत में इससे परेशान होकर उन्होंने वो वीडियो डिलीट कर दिया.

परिवार तक पहुंची ट्रोलिंग

पंजाब किंग्स के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद श्रेष्ठा ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी खिलाड़ी या टीम का अपमान करना नहीं था. उन्होंने साफ कहा कि वह सभी क्रिकेटरों का सम्मान करती हैं, क्योंकि उनका खुद का परिवार क्रिकेट से जुड़ा हुआ है.

वो बस अपने भाई को सपोर्ट कर रही थी और एक फनी कॉन्टेंट बना रही थी. कुछ लोग उन्हें फोन कर रहे थे बात इतनी बढ़ गई की इसमें उनके परिवार को भी शामिल कर लिया गया. ट्रोलर्स उनके परिवार को भी गालियां देने लगे. जिसके बाद उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी के परिवार को निशाना बनाना बिल्कुल गलत है.

Topics