धर्मशाला: 26 मई को अब IPL 2026 को अपना अपना पहला फाइनलिस्ट मिल जाएगा. मंगलवार को लीग का पहला क्वालिफायर खेला जाएगा. जिसके लिए पॉइंट्स टेबल की टॉप 2 टीमों ने अपनी कमर पहले ही कस ली है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जो भी टीम बाजी मारेगी उसे सीधा फाइनल की टिकट मिलेगी.
RCB 14 मैचों में नौ जीत और पांच हार के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है जबकि टाइटन्स का भी जीत-हार का रिकॉर्ड लगभग समान था, लेकिन उनका नेट रन रेट 0.695 आरसीबी के 0.783 से कम था. इसलिए, मौजूदा चैंपियन ने शीर्ष पर काबिज है. इस सीजन में आरसीबी और जीटी दो बार आमने-सामने आए। दोनों टीमों ने अपने-अपने घरेलू मैदान पर आसानी से जीत हासिल की. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारेगी.
RCB vs GT के बीच IPL 2026 का मैच मंगवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.
RCB vs GT IPL 2026 में 23 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
RCB vs GT के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा.
RCB vs GT के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
RCB vs GT के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
RCB vs GT के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
GT: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन, रविश्रीनिवासन साई किशोर