menu-icon
India Daily

जमीन पर उठा कर पटक दिया..., अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल में जबरदस्त लड़ाई, वायरल वीडियो में चले लात-घूंसे

FIFA World Cup 2026 फाइनल के बाद अर्जेंटीना के लिएएंड्रो परेडेस और स्पेन के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी झड़प हो गई.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
जमीन पर उठा कर पटक दिया..., अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल में जबरदस्त लड़ाई, वायरल वीडियो में चले लात-घूंसे
Courtesy: X

FIFA World Cup 2026 के फाइनल का अंत सिर्फ स्पेन की जीत तक सीमित नहीं रहा. मुकाबला खत्म होने के बाद मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ गया. अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएएंड्रो परेडेस का स्पेन के खिलाड़ियों से विवाद इतना बढ़ा कि उन्हें रेड कार्ड दिखा दिया गया.

फाइनल के बाद मैदान पर बढ़ा तनाव

स्पेन के विश्व चैंपियन बनते ही खिलाड़ी जश्न मनाने लगे लेकिन दूसरी ओर अर्जेंटीना के खिलाड़ी निराश नजर आए. इसी दौरान लिएएंड्रो परेडेस की स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया से बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. रिपोर्ट के अनुसार परेडेस ने गार्सिया की ओर बढ़कर उन्हें धक्का दिया और विवाद बढ़ गया. स्पेन के युवा खिलाड़ी गावी बीच में आए और दोनों को अलग करने की कोशिश की. इसी दौरान माहौल और गर्म हो गया. अर्जेंटीना के थियागो अल्माडा ने भी बीच-बचाव किया लेकिन खिलाड़ियों का गुस्सा कम नहीं हुआ.

परेडेस को मिला रेड कार्ड

तनाव के बीच परेडेस और गावी के बीच भी तीखी बहस हो गई. इसके बाद स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई और परेडेस ने गावी की ओर हाथ बढ़ाया. मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और टीम स्टाफ ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की. आखिरकार मैच अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लिया और लिएएंड्रो परेडेस को रेड कार्ड दिखा दिया. अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने तुरंत अपने खिलाड़ियों को वहां से हटाया ताकि मामला और ज्यादा न बढ़े. फाइनल के बाद इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोरी.

स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप

मैच की बात करें तो स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में फेरान टोरेस के 106वें मिनट के गोल की मदद से अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर अपना दूसरा फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया. पूरे मुकाबले में स्पेन ने बेहतर खेल दिखाया और लगातार दबाव बनाए रखा. अर्जेंटीना को मैच खत्म होने से पहले एक और झटका तब लगा, जब एंजो फर्नांडीज दूसरे पीले कार्ड के बाद मैदान से बाहर हो गए. स्पेन पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाने वाली पहली विश्व चैंपियन टीम भी बनी. दूसरी ओर, लियोनेल मेसी ने आठ गोल और चार असिस्ट के साथ टूर्नामेंट खत्म किया लेकिन वह टीम को लगातार दूसरा वर्ल्ड कप दिलाने में सफल नहीं हो सके.