फीफा विश्व कप 2026 का समापन सिर्फ स्पेन की ऐतिहासिक जीत के साथ ही नहीं, बल्कि कई यादगार व्यक्तिगत उपलब्धियों के साथ भी हुआ. टूर्नामेंट के बाद घोषित पुरस्कारों में स्पेन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन का इनाम हासिल किया.
दूसरी ओर फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे ने गोल करने की अपनी निरंतर क्षमता से एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. एम्बाप्पे लगातार दो विश्व कप में ‘गोल्डन बूट’ जीतने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं. कई बड़े नाम इस दौड़ में थे, लेकिन आखिर में सम्मान उन्हीं खिलाड़ियों को मिला जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्याद प्रभाव छोड़ा.
स्पेन के कप्तान रोड्री को फीफा विश्व कप 2026 का गोल्डन बॉल अवॉर्ड से नवाजा गया. जिन्होंने
पूरे टूर्नामेंट में मिडफील्ड की जिम्मेदारी शानदार ढंग से निभाई. भले ही उनके नाम कोई गोल दर्ज नहीं हुआ, लेकिन उनकी पासिंग, खेल की समझ और गेंद पर नियंत्रण ने स्पेन को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. इसी प्रदर्शन ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान दिलाया.
फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने 10 गोल और चार असिस्ट के साथ गोल्डन बूट अपने नाम किया. वह लगातार दो विश्व कप में यह खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए. हैं तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने दो गोल किए. इसके साथ ही उनके विश्व कप करियर में कुल 22 गोल हो गए, जो लियोनेल मेसी के 21 गोल से एक ज्याद हैं.
विश्व विजेता स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन को गोल्डन ग्लव अवॉर्ड मिला. पूरे टूर्नामेंट में उनकी टीम ने सिर्फ एक गोल खाया. युवा खिलाड़ी का पुरस्कार सेंटर बैक पाउ कुबारसी के नाम रहा, जिन्होंने अपनी ही टीम के लामिन यमाल को पीछे छोड़ दिया. वहीं नीदरलैंड्स को फेयर प्ले ट्रॉफी से सम्मानित किया गया.
फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा और लियोनेल मेसी गोल नहीं कर सके. उनसे तीसरी बार गोल्डन बॉल जीतने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन यह सम्मान रोड्री को मिला. मेसी ने पूरे टूर्नामेंट में आठ गोल और चार असिस्ट किए. इसके बावजूद वह पहली बार की तरह गोल्डन बूट जीतने से भी चूक गए.