menu-icon
India Daily

रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हाराया, तिलक वर्मा ने पलट दी बाजी

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. 

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हाराया, तिलक वर्मा ने पलट दी बाजी
Courtesy: @BCCI

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है. मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने 19.5 ओवरों में हासिल कर लिया. भारत की इस जीत में सबसे अहम भूमिका तिलक वर्मा की रही, जिन्होंने एक छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए. एक समय पर यह मैच न्यूजीलैंड के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा था लेकिन तिलक वर्मा ने समय रहते अपना गियर बदला और हारी हुई बाजी पलट दी.

तिलक वर्मा बने मैन ऑफ द मैच

तिलक और नीतीश कुमार रेड्डी की जोड़ी ने सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों में नाबाद 69 रन जोड़े. तिलक का साथ देने वाले रेड्डी ने 13 गेंदों में 26 रन बनाए. अच्छी बात यह रही कि इस मुकाबले में आखिरी गेंद तक रोमांच बना रहा. इस जीत की कहानी लिखने वाले तिलक वर्मा को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.

अच्छी नहीं रही भारत की शुरुआत 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. संजू सैमसन सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी मात्र 4 रन बनाकर चलते बने. अभिषेक शर्मा ने भी 21 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया. कप्तान श्रेयस अय्यैर भी 11 गेंदों में मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए और अक्षर पटेल ने 9 गेंदों में 11 रनों का योगदान दिया. इस जीत के साथ ही भारत सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा.