menu-icon
India Daily

Javelin final preview: CWG 2026 में नीरज के सामने वर्ल्ड-क्लास कॉम्पिटिशन और ग्लासगो के मौसम की चुनौती

Commonwealth games 2026 के जैवलिन फाइनल में नीरज चोपड़ा के सामने कड़ी चुनौती होगी. रुमेश पथिराज, अरशद नदीम और एंडरसन पीटर्स जैसे दिग्गज के साथ ग्लासगो का मौसम भी उनकी परीक्षा लेने वाला है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
Javelin final preview: CWG 2026 में नीरज के सामने वर्ल्ड-क्लास कॉम्पिटिशन और ग्लासगो के मौसम की चुनौती
Courtesy: X

Glasgow में होने वाला पुरुषों का जैवलिन फाइनल  Commonwealth games 2026 के सबसे बड़े मुकाबलों में शामिल है. भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा गोल्ड जीतने के इरादे से उतरेंगे. इस बार उनके सामने दुनिया के कई बड़े जैवलिन थ्रोअर के साथ मौसम भी एक चौनुती बनकर उभरेगा.

नीरज के सामने खुद को साबित करने की चुनौती

नीरज चोपड़ा इस सीजन में अच्छी लय में दिखे हैं लेकिन अभी तक वह 85.69 मीटर से आगे नहीं जा सके हैं. पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में चोट के कारण उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. इसके बाद उन्होंने अपने पुराने कोच जय चौधरी के साथ फिर से काम शुरू किया और नई तैयारी के साथ वापसी की. दोहा में उन्होंने चौथे स्थान के साथ सीजन की शुरुआत की. हाल ही में क्वालिफाइंग राउंड में उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 79.61 मीटर रहा. यह आठ साल में पहली बार था जब वह किसी प्रतियोगिता में 80 मीटर का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. इसके बावजूद नीरज आत्मविश्वास से भरे हैं और उन्हें अपने अनुभव पर पूरा भरोसा है.

ग्लासगो का मौसम और बड़ा मुकाबला

फाइनल भारतीय समय के अनुसार 1 अगस्त की रात 12:45 बजे शुरू होगा. मौसम भी खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है. ग्लासगो में ठंड, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. नीरज ने भी माना कि वार्म-अप करना आसान नहीं था. उन्होंने शरीर को गर्म रखने के लिए स्कल कैप पहनी और बीच-बीच में हल्की दौड़ लगाई. अगर रनवे फिसलन भरा रहा तो खिलाड़ियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. ऐसे हालात में तकनीक और अनुभव दोनों की बड़ी भूमिका होगी.

रुमेश, नदीम और पीटर्स देंगे कड़ी टक्कर

इस फाइनल में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज सबसे मजबूत दावेदारों में हैं. उन्होंने इस साल 92.62 मीटर का शानदार थ्रो कर दुनिया का ध्यान खींचा है. पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम भी लय में लौटते दिख रहे हैं. वहीं पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स भी अच्छी फॉर्म में हैं. भारत की ओर से रोहित यादव और यश वीर सिंह भी मुकाबले में उतरेंगे. रोहित हाल ही में 87.05 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर चुके हैं. ऐसे में यह फाइनल सिर्फ मेडल की लड़ाई नहीं, बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच ताकत, तकनीक और मानसिक मजबूती की असली परीक्षा भी होगा.

JAVELIN FINAL AT CWG 2026: A LOOK AT THE FIELD

  • क्रम 1: यश वीर सिंह (भारत) — PB: 83.72m | SB: 83.72m
  • क्रम 2: बेन ईस्ट (इंग्लैंड) — PB: 80.38m | SB: 80.38m
  • क्रम 3: कैमरन मैकइंटायर (ऑस्ट्रेलिया) — PB: 85.73m | SB: 85.73m
  • क्रम 4: नीरज चोपड़ा (भारत) — PB: 90.23m | SB: 85.69m
  • क्रम 5: अरशद नदीम (पाकिस्तान) — PB: 92.97m | SB: 78.63m
  • क्रम 6: चिनेचेरेम न्नामदी (नाइजीरिया) — PB: 84.68m | SB: 84.68m
  • क्रम 7: एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) — PB: 93.07m | SB: 86.38m
  • क्रम 8: कीशॉन स्ट्रैचन (बहामास) — PB: 84.27m | SB: 81.86m
  • क्रम 9: रोहित यादव (भारत) — PB: 87.05m | SB: 87.05m
  • क्रम 10: रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका) — PB: 92.62m | SB: 92.62m
  • क्रम 11: केशोर्न वालकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) — PB: 90.16m | SB: 83.45m
  • क्रम 12: डौव स्मिट (दक्षिण अफ्रीका) — PB: 84.79m | SB: 84.79m