menu-icon
India Daily

Paris Olympic: फाइनल में पहुंचा नीरज चोपड़ा का 'भाला', रेसलिंग में विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Paris Olympic: पेरिस ओलंपिक में भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में जगह पक्की कर ली है. दूसरी ओर पहलवान विनेश फोगाट ने अपनी कुश्ती का हुनर दिखाते हुए विश्व की नंबर वन रेसलर को आखिरी के 15 मिनट में बाजी पलटे हुए मात दी.

India Daily Live
Paris Olympic: फाइनल में पहुंचा नीरज चोपड़ा का 'भाला', रेसलिंग में विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
Courtesy: Social Media

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की विनेश फोगाट ने 50 किलो महिला कुश्ती में सेमीफाइनल में जीत पक्की कर ली है. पहले उन्होंने जापान की ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी को 3-2 से हराया. इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंने यूक्रेन की रेसलर को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है. 

टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में देश को गोल्ड दिलाने की उम्मीद दिखाई है. उन्होंने फाइनल में जगह बना ली है. नीरज ने अपने पहले ही 89.34 मीटर थ्रो फेंका.  रेसलिंग में विनेश फोगाट ने 50 किलो के क्वार्टर फाइनल में जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन को हराया. 

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट का यह पहला मुकाबला था. इस मुकाबले में उन्होंने विश्व की नंबर वन रेसलर जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से हराया. मुकाबला जीतने के बाद विनेश फोगाट भावुक नजर आईं.

नीरज चोपड़ा ने जगाई गोल्ड मेडल की उम्मीद

पेरिस ओलंपिक शुरू हुए 10 दिन हो चुके हैं. 10 दिन बाद नीरज चोपड़ा ने भारत को गोल्ड की उम्मीद दिखाई है. 2020 के टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था. पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के लिए नीरज चोपड़ा के साथ किशोर जेना ने भी थ्रो फेंका.

किशोर जेना ने क्वालीफिकेशन के पहले राउंड में 80.73 मीटर दूर जेवलिन फेंक. दूसरे थ्रो में वह फाउल हो गए जबकि तीसरे थ्रो में किशोर जेना ने 80.21 मीटर दूर भाला फेंका. किशोर अभी बाहर नहीं हुए हैं. वह ग्रुप में 9वें स्थान पर बने हुए हैं. जैवलिन क्वालिफिकेशन के 2 ग्रुप है. प्रत्येक ग्रुप में 16-16 खिलाड़ी है. 32 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचेगे.

विनेश ने आखिरी के 15 सेकेंड में पलटी बाजी

भारत की रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के प्री क्वार्टर फाइनल में शानदार गेम दिखाया. आखिरी के 15 सेकेंड में उन्होंने बाजी पलट दी. शुरुआत में वह पीछे चल रही थी. लेकिन अंतिम में उन्होंने अपनी प्रतिभा का कौशल दिखाते हुए बाजी मारी. इससे पहले विनेश फोगाट 53 किलोग्राम की कैटेगरी से खेला करती थी. हालांकि, अब वह 50 किलोग्राम में खेल रही हैं.