वो 5 क्रिकेटर जिन्हें फेयरवेल मैच मिलना भी मुश्किल
India Daily Live
06 Aug 2024
टीम से बाहर स्टार
हम आपके लिए टीम इंडिया के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो टीम से बाहर चल रहे हैं.
फेयरवेल मैच मुश्किल
इन खिलाड़ियों की वापसी अब मुश्लिक लग रही है. कहा जा रहा है कि अब यह फेयरवेल मैच भी नहीं खेल पाएंगे.
1. भुवनेश्वर कुमार
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रहे. 2022 में आखिरी वनडे और टी20 खेला था. 2 साल से बाहर हैं. उनकी वापसी मुश्किल है. वे तीनों फॉर्मेट में 290 विकेट ले चुके हैं.
2. इशांत शर्मा
इशांत चोट के चलते टीम से अंदर-बाहर होते रहे. 2021 में उन्होंने आखिरी टेस्ट खेला था. तीनों फॉर्मेट में उनके नाम 434 विकेट हैं. शायद अब उनकी वापसी ना हो.
3. शिखर धवन
बाएं हाथ के इस ओपनर ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. तीनों फॉर्मेट में धवन ने 269 मैचों में 10867 रन बनाए हैं. अब उनकी वापसी मुश्किल है.
4. चेतेश्वर पुजारा
टेस्ट टीम का यह दिग्गज जून 2023 से ही टीम इंडिया से बाहर है. वो खराब फॉर्म के चलते ड्रॉप हुए थे. अब उनकी वापसी होना मुश्किल है. इस खिलाड़ी ने 103 टेस्ट में 7195 रन बनाए हैं.
5.अजिंक्य रहाणे
दाएं हाथ के बैटर भी 2023 से बाहर चल रहा है. उन्होंने आखिर वनडे 2018 और आखिरी टी20 2016 में खेला था. अब उन्हें मुश्किल से फेयरवेल मैच खेलना का मौका मिले.