जो आज तक कोई नहीं कर सका वो करेंगे विराट कोहली? बस इतने रन चाहिए
India Daily Live
06 Aug 2024
भारत बनाम श्रीलंका
भारत और श्रीलंका के बीच जारी वनडे सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे है. पहला मैच टाई रहा था, जबकि दूसरा श्रीलंका ने जीता था.
विराट कोहली
पहले दोनों मैचों में विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा, उन्होंने 24 और 14 रनों की पारियां खेली, लिहाजा भारत को हार झेलनी पड़ी.
14 हजार रन
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं.
कितने रनों की जरूरत
विराट कोहली को इसके लिए महज 113 रनों की दरकार है, 113 रन बनाते ही वो सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा को पीछे छोड़ सकते हैं.
सचिन-संगकारा आगे हैं
सचिन तेंदुलकर ने 350 पारियों में 14000 वनडे रन पूरे किए थे, वहीं श्रीलंका के स्टार बैटर रहे कुमार संगकारा ने 378 पारियां ली थीं.
विराट के पास इतिहास रचने का मौका
विराट कोहली ने अब तक वनडे की 282 पारियों में बैटिंग करते हुए 13886 रन बना लिए हैं. अब तीसरे वनडे में 113 रन बनाते ही वो यह रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे.
27 हजार इंटरनेशनल रन
विश्व क्रिकेट में अब तक सिर्फ 3 ही ऐसे प्लेयर हुए हैं, जिन्होंने 27000 या फिर उससे ज्यादा रन बनाने का कमाल किया हुआ है.
विराट कर सकते हैं एंट्री
27000 प्लस इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में सचिन, रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा का नाम है, अब इस क्लब में विराट की एंट्री हो सकती है.
78 रनों की जरूरत
विराट कोहली को तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 27000 इंटरनेशनल रन बनाने के लिए अभी 78 रनों की दरकार है. आखिरी मैच में वो यह कमाल करना चाहेंगे.