menu-icon
India Daily

CWG 2026 Day 8 India schedule: नीरज चोपड़ा पर टिकीं निगाहें, आज भारत-पाकिस्तान की हाई-वोल्टेज जैवलिन भिड़ंत, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गुरुवार भारत के लिए बेहद अहम दिन है. नीरज चोपड़ा भाला फेंक क्वालिफिकेशन में उतरेंगे, जबकि भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बाउल्स में भी भारतीय खिलाड़ी पदक की चुनौती पेश करेंगे.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
CWG 2026 Day 8 India schedule:  नीरज चोपड़ा पर टिकीं निगाहें, आज भारत-पाकिस्तान की हाई-वोल्टेज जैवलिन भिड़ंत, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल
Courtesy: ANI

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गुरुवार का दिन भारतीय दल के लिए कई बड़ी उम्मीदें लेकर आया है. आज भारत और भारतीय फैंस की निगाहें सबसे ज्यादा ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा पर रहेंगी, जोकि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में उतरेंगे. बता दें इस दौरान नीरज को पाकिस्तान के अरशद नदीम टक्कर देंगे. 

इसके अलावा एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बाउल्स में भी भारत के कई खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे. दिनभर अलग-अलग स्पर्धाओं में भारतीय एथलीट पदक की दौड़ को मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

नीरज के सामने फाइनल का लक्ष्य

पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश वीर सिंह भी क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगे. फाइनल में पहुंचने के लिए 84.00 मीटर का क्वालिफाइंग मानक तय किया गया है. जो खिलाड़ी यह दूरी पार करेंगे या शीर्ष 12 में रहेंगे, उन्हें फाइनल का टिकट मिलेगा. इस सत्र में नीरज कई बार इस दूरी से आगे भाला फेंक चुके हैं, इसलिए उनसे मजबूत शुरुआत की उम्मीद है. फैंस को नीरज चोपड़ा से मेडल की उम्मीद है जिस कारण वह चाहेंगे कि नीरज आज का राउंड पार कर फाइनल में प्रवेश करें. 

तेजस्विन शंकर की फिटनेस पर नजर

डेकाथलॉन में भारत की उम्मीद तेजस्विन शंकर पर भी टिकी है. हालांकि ऊंची कूद के दौरान घुटने में परेशानी आने के बाद उनकी फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है. गुरुवार को वह 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट, ऊंची कूद और 400 मीटर जैसी कई स्पर्धाओं में उतरेंगे. उनका प्रदर्शन भारतीय दल के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

CWG 2026 में आज भारत का शेड्यूल

दोपहर 2:40 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की डेकाथलॉन 100 मीटर दौड़ में तेजस्विन शंकर

दोपहर 2:55 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग राउंड में नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह

दोपहर 3:20 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की डेकाथलॉन लंबी कूद में तेजस्विन शंकर

शाम 4:55 बजे: एथलेटिक्स - प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु पुरुषों की ट्रिपल जंप क्वालीफाइंग

शाम 5:07: ट्रैक साइक्लिंग - रोनाल्डो सिंह लैतोनजाम, डेविड बेकहम एल्कोटोहचूंगो और रोजित सिंह यांगलेम पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफाइंग

शाम 5:10 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों के डेकाथलॉन शॉट पुट में तेजस्विन शंकर

शाम 5:40 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की 400 मीटर सेमीफाइनल में विशाल टीके

शाम 6:30 बजे: भारोत्तोलन - महिला 86+ किलोग्राम वर्ग के फाइनल में मार्टिना देवी मैबम (मेडल इवेंट)

शाम 7:30 बजे: लॉन बाउल्स - पुरुषों के युगल वर्ग में भारत (दिनेश कुमार, नवनीत सिंह) बनाम बोत्सवाना

रात 8:55 बजे: लॉन बाउल्स - महिला एकल वर्ग में नयनमोनी सैकिया बनाम मलेशिया की एम्मा फिरयाना सरोजी का मुकाबला

रात 10:50 बजे: ट्रैक साइक्लिंग - रोनाल्डो सिंह लैतोनजाम, डेविड बेकहम एल्कोटोचूंगो और रोजित सिंह यांगलेम पुरुष टीम स्प्रिंट फाइनल में (क्वालिफिकेशन के अधीन)

रात 11:00 बजे: भारोत्तोलन - पुरुषों के 110+ किलोग्राम वर्ग के फाइनल में लवप्रीत सिंह (मेडल इवेंट)

रात 11:30 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों के शॉट पुट फाइनल (पदक स्पर्धा) में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल

रात 11:37 बजे: एथलेटिक्स - अनिमेष कुजुर पुरुषों की 200 मीटर सेमीफाइनल में

रात 11:38 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की डेकाथलॉन हाई जंप में तेजस्विन शंकर

रात 1:10 बजे: एथलेटिक्स - महिला डिस्कस थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट) में सीमा कलीरामना और निधि रानी

रात 1:30 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की डेकाथलॉन 400 मीटर दौड़ में तेजस्विन शंकर

रात 1:48 बजे: एथलेटिक्स - पारुल चौधरी महिला 5000 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट)