menu-icon
India Daily

MS Dhoni ने बताया IPL से रिटायरमेंट के बाद का प्लान, इस काम की है तैयारी

MS Dhoni : IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रिटायरमेंट के बाद को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
MS Dhoni ने बताया IPL से रिटायरमेंट के बाद का प्लान, इस काम की है तैयारी

हाइलाइट्स

  • आर्मी के साथ करेंगे काम
  • आईपीएल के सबसे उम्र दराज खिलाड़ी हैं धोनी

MS Dhoni : IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रिटायरमेंट के बाद को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. धोनी ने अपने फ्यूचर प्लान को लेकर खुलासा किया है कि वो IPL से रिटायरमेंट के बाद आर्मी में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं.

आर्मी के साथ करेंगे काम

IPL में पिछले सत्र की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान MS धोनी से एक कार्यक्रम में एक फैन ने IPL के बाद के प्लान को लेकर प्रश्न किया. इस पर जवाब देते हुए धोनी ने कहा कि अभी तो मैं खेल रहा हूं. यह मेरे लिए भी जानना दिलचस्प होगा कि मैं क्रिकेट के बाद क्या करूंगा वैसे ये तो तय है कि मैं IPL के बाद थोड़ा वक्त आर्मी में गुजारना चाहूंगा. क्योंकि पिछले कई सालों से आर्मी के साथ अपनी सेवाएं नहीं दे पाया हूं.

आईपीएल के सबसे उम्र दराज खिलाड़ी हैं धोनी

आपको जानकारी के लिए बता दें कि साल 2011 में विश्व कप जीतने के बाद भारतीय सेना ने भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से नवाजा था. जिसके बाद वो कई बार आर्मी की ड्रेस में नजर आ चुके हैं साथ ही ट्रेनिंग भी लेते नजर आ रह चुके हैं. 
विश्व कप विजेता कप्तान धोनी आखिरी बार साल 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में खेलते नजर आए थे. उसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. हालांकि अभी वो आईपीएल में बने हुए हैं. धोनी (42) वर्तमान समय में आईपीएल में खेलने वाले सबसे उम्र दराज खिलाड़ी और कप्तान हैं.