menu-icon
India Daily

IND vs SA: भारत का साउथ अफ्रीका में अच्छा नहीं है टेस्ट रिकॉर्ड, महज 4 मैचों में मिली है जीत

IND vs SA Test Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. भारतीय टीम टेस्ट सीरीज से पहले मैदान पर पसीना बहा रही है. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम भी जोर-शोर से तैयारी में जुटी है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
IND vs SA: भारत का साउथ अफ्रीका में अच्छा नहीं है टेस्ट रिकॉर्ड, महज 4 मैचों में मिली है जीत

हाइलाइट्स

  • 8 से 7 सीरीज में भारत को मिली है हार
  • रोहित शर्मा की अगुवाई नें बदलेगा इतिहास

IND vs SA Test Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के साथ तीन टी20, तीन वनडे की सीरीज खेली है. जिसमें दोनों सीरीज को भारत ने अपने नाम किया है. हालांकि इसके बाद भी भारतीय टीम टेस्ट सीरीज से पहले मैदान पर पसीना बहा रही है. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम भी जोर-शोर से तैयारी में जुटी है. साउथ अफ्रीका और भारत के बीच इसके पहले खेले गए टेस्ट मैचों में भारत का रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं रहा है. 

8 से 7 सीरीज में भारत को मिली है हार

साउथ अफ्रीका की जमीन पर भारतीय टीम अभी तक कुल 8 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली है. जिसमें से एक सीरीज को छोड़कर सात सीरीज में हार मिली है. यानी इस दौरान हुए कुल 23 मैचों में से भारतीय टीम महज 4 में ही जीत दर्ज कर पाई है वहीं 12 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है और 7 मैच ड्रॉ रहे हैं. इस सीरीज से पहले विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम खेलने उतरी थी जिसे साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीता था. 

रोहित शर्मा की अगुवाई नें बदलेगा इतिहास

यदि इस आंकड़ों पर नजर डालें तो ये पता चलता है कि दुनिया भर में क्रिकेट का अपना दबदबा रखने वाली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका अभी तक सफल नहीं हो पाई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम पुराने रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या फिर एक बार फिर इतिहास ही दोहराएगी.