menu-icon
India Daily

IPL 2026: खत्म हुआ IPL से धोनी का सफर! आखिरी लीग स्टेज मैच से पहले घर लौटे माही

GT मैच से पहले CSK को बड़ा झटका लगा है. टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी एक बार फिर फिटनेस समस्याओं के कारण चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी रांची स्थित अपने घर लौट गए हैं

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026: खत्म हुआ IPL से धोनी का सफर! आखिरी लीग स्टेज मैच से पहले घर लौटे माही
Courtesy: X (@CricCrazyJohns)

IPL 2026 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंजरी वाला सीजन रहा है. इस सीजन टीम बहुत से खिलाड़ियों को चोट की समस्या से जूझना पड़ा. हालांकि टीम गिरते पड़ते यहां तक पहुंच गई है. आज टीम को अपना आखिरी लीग स्टेज मुकाबला खेलना है, जिसमें टीम को किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करना  आवश्यक है. अगर टीम इस मुकाबले में हारती है तो टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.  

इस अहम दौर में CSK को बड़ा झटका लगा है. टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी एक बार फिर फिटनेस समस्याओं के कारण चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी रांची स्थित अपने घर लौट गए हैं और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ होने वाले सीएसके के अंतिम लीग मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. इस खबर ने सीएसके फैंस का दिल तोड़ दिया है. 

घर लौटे महेंद्र सिंह धोनी

आज अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स को लीग का आखिरी मुकाबला खेलना है. लेकिन इस मैच से पहले कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि  महेंद्र सिंह धोनी अंगूठे की चोट के कारण मैच से पहले ही अपने  घर यानी रांची लौट चुके हैं. वह जीटी के खिलाफ मुकाबले में टीम हिस्सा नहीं लेंगे. ऐसे में फैंस के बीच उनके भविष्य और टीम की प्लेऑफ उम्मीदों को लेकर चिंता बढ़ गई है.

चोटों से परेशान रहे धोनी

एमएस धोनी इस पूरे सीजन में चोटों से जूझते रहे हैं. शुरुआत में उन्हें प्री-सीजन के दौरान पिंडली में खिंचाव की समस्या हुई थी, जिसके चलते वे शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहे. बाद में उनकी फिटनेस में सुधार हुआ, लेकिन अंगूठे में लगी नई चोट ने उनकी वापसी को फिर टाल दिया. इसी वजह से वह पिछले कुछ मैचों में भी टीम का हिस्सा नहीं बन सके.

माइकल हसी ने दी जानकारी

सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने पुष्टि की कि धोनी इस समय टीम के साथ मौजूद नहीं हैं. हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेती है, तो धोनी दोबारा टीम से जुड़ सकते हैं.

हसी ने कहा कि धोनी की अंगूठे की चोट धीरे-धीरे ठीक हो रही है, लेकिन गुजरात के खिलाफ मैच के लिए वे फिट नहीं हैं. टीम प्रबंधन उम्मीद कर रहा है कि आने वाले दिनों में उनकी स्थिति बेहतर हो जाएगी.

Topics