दिल्ली-NCR के लोगों को अगले कुछ घंटों में मौसम के बड़े बदलाव का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राजस्थान और हरियाणा की ओर से उठी तेज धूल भरी आंधी राजधानी की तरफ तेजी से बढ़ रही है. इस दौरान तेज हवाएं चलने, धूल छाने और दृश्यता घटने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी इलाकों से उठी धूल भरी हवाएं अब दिल्ली-NCR की तरफ बढ़ रही हैं. राजस्थान और हरियाणा के कई हिस्सों में इसका असर पहले ही दिखाई देने लगा है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो से तीन घंटों में राजधानी में तेज धूल भरी आंधी चल सकती है. इस दौरान आसमान में धूल की मोटी परत छा सकती है.
A sandstorm is heading towards Delhi NCR in next 2 hours, pure sand and haze no cloud or rains as visible from satellite imagery.
Sand from Thar desert is picked up by strong surface westerly winds in Rajasthan and has approached west Haryana. Delhi NCR and West UP to be affected… pic.twitter.com/2AcNMptiIZ— Weatherman Navdeep Dahiya (@navdeepdahiya55) May 24, 2026Also Read
मौसम विभाग ने बताया है कि हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं. खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है.
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव ने लोगों की परेशानी पहले ही बढ़ा रखी है. अब धूल भरी आंधी के कारण हवा की गुणवत्ता और खराब होने का खतरा है. राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स पहले ही खराब श्रेणी में पहुंच चुका है. विशेषज्ञों का कहना है कि धूल के कण हवा में बढ़ने से सांस और आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. कई इलाकों में शाम के समय धुंध जैसी स्थिति बनने की संभावना भी जताई गई है.