menu-icon
India Daily

IPL 2026 Playoffs: राजस्थान रॉयल्स ने कटाया प्लेऑफ का आखिरी टिकट, कोलकाता और पंजाब को लगा बड़ा झटका; इन 4 टीमों में होगा मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर IPL 2026 प्लेऑफ में जगह बना ली. इस हार के बाद पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का टूर्नामेंट से सफर खत्म हो गया.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
IPL 2026 Playoffs: राजस्थान रॉयल्स ने कटाया प्लेऑफ का आखिरी टिकट, कोलकाता और पंजाब को लगा बड़ा झटका; इन 4 टीमों में होगा मुकाबला
Courtesy: X

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली. इसके साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदों पर पूरी तरह विराम लग गया. अब खिताब की दौड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स बची हैं.

राजस्थान रॉयल्स ने दबाव में खेला दमदार मैच

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 205 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार विकेट गंवाती रही. राजस्थान के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में शानदार नियंत्रण दिखाया और मुंबई को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया. आखिरकार राजस्थान ने मुकाबला 30 रन से जीत लिया और प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया.

पंजाब और कोलकाता का टूटा सपना

राजस्थान की जीत का सबसे बड़ा असर पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स पर पड़ा. दोनों टीमें आखिरी समय तक प्लेऑफ की उम्मीद लगाए बैठी थी लेकिन राजस्थान के जीतते ही उनका सफर समाप्त हो गया. पंजाब किंग्स ने इस सीजन कुछ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था. लगातार मैचों में हार उन्हें भारी पड़ गई. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स भी कई मौकों पर करीबी मुकाबले हार गई. दोनों टीमों के फैंस के सपनों पर पानी फिर गया.

प्लेऑफ मुकाबलों का रोमांच बढ़ा

अब आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबले तय हो चुके हैं.  RCB और GT के बीच क्वालिफायर-1 खेला जाएगा. इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी. वहीं SRH और RR के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा. एलिमिनेटर जीतने वाली टीम को क्वालिफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा.

फाइनल पर टिकी सबकी नजरें

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. लीग खत्म होने के बाद अब सभी टीमों की नजरें खिताब पर टिकी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पूरे सीजन में सबसे संतुलित टीम नजर आई है, जबकि गुजरात टाइटन्स ने भी लगातार दमदार प्रदर्शन किया है. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाकर खुद को मजबूत दावेदार साबित किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन कौन सी टीम ट्रॉफी अपने नाम करती है.

Topics