नई दिल्ली: इन दिनों IPL 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी के नाम की हो रही है जिसने बहुत ही कम उम्र में बेशुमार शोहरत कमा ली है. उनका हर शॉट हर एक्शन फैंस में खासा लोकप्रिय हो जाता है. लेकिन मौजूदा समय में फैंस वैभव के एक सेलिब्रेशन को कल से डिकोड करने की कोशिश कर रहे हैं.
दरअसल वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा जिसके बाद उन्होंने अनोखा सेलिब्रेशन किया. उन्होंने हाफ सेंचुरी के बाद अपने हाथ से 'A' का साइन बनाया. उनके इस सेलिब्रेशन ने तुरंत ऑनलाइन अटकलों का बाजार गर्म कर दिया, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने अलग-अलग अनुमान लगाना शुरु कर दिया. लेकिन अब इसके पीछे की सच्चाई सामने आई है.
दरअसल अनुभवी कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने वैभव से उनके वायरल जश्न के बारे में उनसे सीधे सवाल किया, तो वैभव ने पहले तो इसे टाल दिया. फिर उन्होंने दावा किया कि उनके जश्न का कोई खासा मतलब नहीं था. न तो इसमें और न ही मैदान पर उनकी पिछली प्रतिक्रियाओं के पीछे कोई रहस्तय था. हालांकि सच्चाई इससे बिलकुल अलग सामने आई है.
अब वैभव के इस रहस्मयी सेलिब्रेशन का खुलासा हो गया है. राजस्थान रॉयल्स की आधिकारिक पोस्ट के जरिए अब इस बात का खुलासा हुआ है. कैमरे बंद होने के कुछ ही समय बाद असली कहानी सामने आई.
पर्दे के पीछे के वीडियो में, युवा सलामी बल्लेबाज को टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ बातचीत करते देखा गया. जिसमें उन्होंने बताया कि यह सेलिब्रेशन को उनकी मां को सर्मपित था, क्योंकि उनकी मां का नाम 'A' से शुरु होता है.
Always a mumma's boy 💗 pic.twitter.com/k3X7HVEXTA
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 19, 2026
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैभव सूर्यवंशी कल की पारी के बाद ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने 579 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया हुआ है. साथ ही उनकी पारी 93 रनों की बदौलत अब उनकी टीम प्लेऑफ की तहलीज पर है. फिलहाल आरआर 14 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे पायदान पर काबिज है.