नई दिल्ली: IPL इतिहास में वैभव सूर्यवंशी एक ऐसा नाम बन चुके हैं जिन्हें पहचान की आवश्यकता नहीं है. न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में वैभव का बल्ला शोर मचा रहा है. सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने बहुत से दिग्गजों को अपना मुरीद बना दिया है. क्योंकि वैभव IPL 2026 में लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं. उन्होंने बीती शाम भी कुछ ऐसा ही कारनाम करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की आक्रामक बल्लेबाजी की.
इस दौरान उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह एक IPL सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इस रिकॉर्ड्स के साथ ही अब पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड खतरे में है. महज 6 छक्के जड़ते ही सूर्यवंशी गेल को भी पीछे छोड़ देंगे.
वैभव का बल्ला इस सीजन आग उगल रहा है उन्होंने अब पांच सौ से ज्यादा रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं और इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया हुआ है. वैभव ने इस सीजन रनों के साथ ही छक्कों की भी बारिश कर दी है. उन्होंने एक पारी में 10 छक्के जड़े.
इसके साथ ही सूर्यवंशी इस सीजन अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं और वह एक IPL सीजन में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल का रिकॉर्ड है, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के जड़े थे. अब सूर्यवंशी की निगाहें गेल के इस रिकॉर्ड पर है जोकि वह इस सीजन ही तोड़ सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अपना चौथा अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 23 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक जड़ा. हालांकि यह उनका अब तक का सबसे धीमा अर्धशतक रहा. इससे पहले उन्होंने इस सीजन अपने तीन अर्धशतक महज 15 गेंदों पर ही जड़े थे. तो वहीं पिछले साल उन्होंने अपना पहला अर्धशतक महज 17 गेंदों पर जड़ा था.