IND vs AUS: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया. उन्होंने 200 टेस्ट विकेट्स हासिल करने वाले गेंदबाजों में सबसे कम औसत (19.56) के साथ यह उपलब्धि अपने नाम की. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के चौथे दिन यह रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को आउट कर अपने 200वें विकेट पर कब्जा जमाया. 20 से कम औसत से बुमराह ने गेंदबाजी की है.
200 sticks at 19.56. Unreal. What a bowler. Mind-boggling stuff. Well done Boom Boom. @Jaspritbumrah93 #AUSvIND #Bumrah #BGT pic.twitter.com/ZTtjkUuTga
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) December 29, 2024
20 औसत के साथ सबसे आगे
बुमराह ने इस रिकॉर्ड के साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज जोएल गार्नर (20.34 औसत) को पीछे छोड़ दिया. इसके साथ ही उन्होंने मैल्कम मार्शल (20.94 औसत), गार्नर (20.97 औसत), और कर्टली एम्ब्रोस (20.99 औसत) जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया.
अब बुमराह 200 विकेट्स के साथ सब-20 औसत वाले अकेले गेंदबाज हैं. उनकी सटीकता और निरंतरता ने उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शामिल कर दिया है.
We only believe in Jassi bhai 😎
— BCCI (@BCCI) December 29, 2024
200 Test Wickets for Boom Boom Bumrah 🔥🔥
He brings up this milestone with the big wicket of Travis Head.#TeamIndia #AUSvIND @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/QiiyaCi7BX
सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय
30 वर्षीय बुमराह ने यह उपलब्धि सिर्फ 8,484 गेंदों में हासिल की. इस मामले में वह दुनिया में चौथे स्थान पर हैं. उनसे आगे सिर्फ वकार यूनिस (7,725 गेंदें), डेल स्टेन (7,848 गेंदें), और कागिसो रबाडा (8,153 गेंदें) हैं. भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं. अपने 44वें टेस्ट में बुमराह ने रविंद्र जडेजा की बराबरी की, जबकि अश्विन ने यह रिकॉर्ड 38 टेस्ट में बनाया था. बुमराह ने इसी मैच में एलेक्स कैरी को बोल्ड कर अपने 202 विकेट पूरे किए और इस सीरीज में 29 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के सबसे सफल भारतीय तेज गेंदबाज बन गए.