menu-icon
India Daily

SRH vs RCB Live Streaming: बेंगलुरु-हैदराबाद के बीच होगी टॉप-2 की जंग, यहां देखें फ्री मुकाबला

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद शुक्रवार को हैदराबाद में अपने आखिरी IPL लीग मैच के लिए आमने-सामने होंगी और दोनों ही टीमें शीर्ष दो में जगह बनाने की कोशिश करेंगी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
SRH vs RCB Live Streaming: बेंगलुरु-हैदराबाद के बीच होगी टॉप-2 की जंग, यहां देखें फ्री मुकाबला
Courtesy: ANI

हैदराबाद: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद शुक्रवार को हैदराबाद में अपने आखिरी IPL लीग मैच के लिए आमने-सामने होंगी और दोनों ही टीमें शीर्ष दो में जगह बनाने की कोशिश करेंगी. बता दें दोनों टीमों ने पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब टीमें फाइल में जगह बनाने के 2 अवसर को हासिल करने की कोशिश करेंगी. आरसीबी फिलहाल 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है तो वहीं SRH 13 मैच में 16 अंको के साथ अंका तालिका में तीसरे पायदान पर काबिज है. 

SRH vs RCB के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

SRH vs RCB के बीच IPL 2026 का मैच शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा.

SRH vs RCB के बीच मैच कब खेला जाएगा?

SRH vs RCB IPL 2026 में 21 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

SRH vs RCB  के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

SRH vs RCB के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा.

SRH vs RCB के बीच टॉस किस समय होगा?

SRH vs RCB के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.

SRH vs RCB का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

SRH vs RCB के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

SRH vs RCB मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

SRH vs RCB के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

SRH vs RCB स्क्वाड

SRH: पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोरा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), रविचंद्रन स्मरण, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, आरएस अंबरीश, हर्ष दुबे, क्रेंस फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंदु मेंडिस, नितिश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्ज़ी, प्रफुल हिंगे, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी.

RR: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा। कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.

Topics