menu-icon
India Daily

IPL 2025: धर्मशाला में नहीं होगा मुंबई-पंजाब मुकाबला! पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच BCCI ने शेड्यूल में किया बदलाव?

IPL 2025: मुंबई और पंजाब के बीच धर्मशाला में होने वाले मुकाबले के लिए वेन्यू बदल सकता है. बता दें कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से धर्मशाला एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है और ऐसे में इस मुकाबले को मुंबई में शिफ्ट किया जा सकता है.

mishra
IPL 2025: धर्मशाला में नहीं होगा मुंबई-पंजाब मुकाबला! पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच BCCI ने शेड्यूल में किया बदलाव?
Courtesy: Social Media

IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव हुआ है. पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 11 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में होने वाला मुकाबला अब मुंबई में खेला जाएगा. 

यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है, क्योंकि धर्मशाला भारत-पाकिस्तान सीमा से मात्र 60 किलोमीटर दूर है. बीसीसीआई ने इस बदलाव की पुष्टि अभी तक नहीं की है लेकिन यह भी साफ किया है कि यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नहीं होगा. ऐसे में अब ये मुकाबला नए वेन्यू पर हो सकता है.

ऑपरेशन सिंदूर और बढ़ा तनाव

7 मई 2025 को भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए. यह कार्रवाई पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब थी, जिसमें 26 लोग, ज्यादातर पर्यटक, मारे गए थे. इन हमलों के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. धर्मशाला, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, जम्मू और श्रीनगर जैसे हवाई अड्डों पर उड़ानें बंद हैं, जिससे मुंबई इंडियंस की धर्मशाला यात्रा रद्द हो गई.

बीसीसीआई का बड़ा फैसला

बीसीसीआई ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए PBKS vs MI मैच को धर्मशाला से मुंबई स्थानांतरित कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा कारणों से मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का मैच अब मुंबई में होगा. हालांकि, बीसीसीआई ने साफ किया कि यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में नहीं बल्कि मुंबई के किसी अन्य मैदान में आयोजित होगा.

इसके अलावा, 8 मई को धर्मशाला में ही पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच पर भी संशय बना हुआ है. बीसीसीआई इस मामले में केंद्र सरकार से सलाह ले रहा है. मुंबई बनाम पंजाब का मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम या फिर ब्रेवॉन स्टेडियम में हो सकता है.

Topics