IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली ने मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर स्टीव स्मिथ को आउट करने की शानदार योजना बनाई. कोहली स्टंप माइक पर सिराज को विकेट के कोने से गेंदबाजी करने का निर्देश देते सुने गए ताकि बल्लेबाज को क्रीज से बाहर खींचा जा सके. उन्होंने कहा, "कोने से, कोने से, हर गेंद कोने से. उसे कोने से गेंद करना पसंद है."
इससे पहले भी स्टीव स्मिथ कई बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों का पीछा करते हुए आउट हो चुके हैं. कोहली और सिराज की यह योजना कारगर भी साबित हुई. सिराज की वाइड गेंद पर स्मिथ ने शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद सीधे ऋषभ पंत के दस्तानों में चली गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
SIRAJ 🤝 KOHLI....!!!!
- Smith gone & game opened for India at MCG. pic.twitter.com/W1UcNaCWuv— Johns. (@CricCrazyJohns) December 29, 2024Also Read
- IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह बने टेस्ट किकेट के ‘पुष्पाराज’, बनाया ऐसे रिकॉर्ड जिसे तोड़ना नामुमकिन है…
- Video of The Day: सुनील गावस्कर से मिलकर भावुक हुए नीतीश कुमार रेड्डी के पिता, पैरों पर गिरे तो महान क्रिकेटर ने किया ये काम
- IND vs AUS: डीएसपी कर रहे थे बैटिंग, कमिंस ने मैदान में की ‘नीच’ हरकत, वीडियो में देखें करतूत
बुमराह ने रचा नया इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन (रविवार) जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे कर नया कीर्तिमान रच दिया. बुमराह ने 44वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की और रवींद्र जडेजा के साथ सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए. बुमराह ने ट्रेविस हेड को आउट कर अपना 200वां विकेट लिया.
उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें उन गेंदबाजों की श्रेणी में ला खड़ा किया है जिनका औसत 20 से भी कम है. इसमें वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल और कर्टली एम्ब्रोस जैसे दिग्गज गेंदबाज भी शामिल हैं. चौथे टेस्ट में भारत का प्रदर्शन हर क्षेत्र में शानदार रहा. कोहली की रणनीति और बुमराह की घातक गेंदबाजी ने भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया है.