Ind Vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला गया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए. भारत बल्लेबाजी करने उतरा तो बारिश होने लगी. टीम इंडिया ने 3 गेंदें ही खेली थी कि मैदान से प्लेयरों को जाना पड़ा. बारिश के चलते टीम इंडिया को 8 ओवर में 78 रनों का लक्ष्य दिया गया. इस लक्ष्य को भारतीय टीम ने 6.3 ओवर में हासिल करके श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. बतौर कोच गौतम गंभीर ने भारत के लिए यह पहली सीरीज जीती है.
बारिश की वजह से पूरे ओवर का मैच नहीं हो सका. हार्दिक पांड्या ने नाबाद रहते हुए टीम इंडिया को विजयी बनाया. पांड्या ने 9 गेंदों पर ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 22 रनों की पारी खेली.
#TeamIndia complete a 7 wicket win over Sri Lanka in the 2nd T20I (DLS method) 🙌
They lead the 3 match series 2-0 👍
Scorecard ▶️ https://t.co/R4Ug6MQGYW#SLvIND pic.twitter.com/BfoEjBog4R— BCCI (@BCCI) July 28, 2024Also Read
बारिश के बाद टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन बल्लेबाजी करने उतरे. संजू पहली गेंद पर चलते बने. सैमसन के आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल की एक्शन जारी रहा.
जायसवाल ने 15 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 30 रनों की पारी खेली. वहीं, कप्तान सूर्यकुमार ने 12 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली. दोनों की पारी ने टीम को लक्ष्य के और करीब ला दिया. अंत में बचा हुआ काम हार्दिक पांड्या ने कर दिया.
श्रीलंका की ओर से महिष पथिराना, वानिन्दु हसरंगा और महेश थीक्षाना ने 1-1 विकेट चटकाए.
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 161 रन बनाए थे. कुशल परेरा ने 34 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. उनके अलावा पाथुम निसांका ने 24 गेंदों पर 42 रन बनाए थे. वहीं, कामिंडू मेंडिस ने 23 गेंदों पर 26 रन बनाए.
भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. रवि बिश्नोई ने अपनी स्पिन से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खूब छकाया. उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा अर्शदीप, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए.