पेरिस ओलंपिक में मनु का कमाल, देश को दिलाया पहला मेडल


India Daily Live
28 Jul 2024

नया इतिहास

    भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने ओलंपिक खेलों में नया इतिहास रच दिया है.

पहला मेडल

    22 वर्षीय मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाया है.

10 मीटर एयर पिस्टल

    मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करके कांस्य पदक जीता है.

12 साल का सूखा

    इस पदक के साथ ही मनु ने ओलंपिक खेलों में भारत का शूटिंग में पदक ना मिलने का 12 साल का सूखा भी खत्म कर दिया है.

लंदन ओलंपिक

    साल 2012 के लंदन ओलंपिक के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला मेडल है.

खाली हाथ लौटे

    इससे पहले रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे.

4 साल की उम्र में लिया फैसला

    मनु भाकर ने 14 साल की उम्र में ही शूटिंग में अपना कैरियर बनाने का फैसला किया था.

ISSF विश्व कप में स्वर्ण पदक

    मनु ने महज 16 साल की उम्र में ISSF विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बनी थीं.

More Stories