श्रीकृष्ण और 'गीता' न होती तो मनु नहीं जीत पाती ओलंपिक में मेडल?


India Daily Live
28 Jul 2024

भारत को पहला मेडल

    मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाया.

शूटिंग में मनु को कांस्य

    मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया.

पहली भारतीय महिला

    22 साल की मनु ओलंपिक में मेडल लाने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं.

पीएम मोदी ने दी बधाई

    हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु भाकर से पीएम मोदी ने फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी.

हिंदुस्तान को मनु पर गर्व

    मनु की वजह से आज पूरा हिंदुस्तान गौरवान्वित महसूस कर रहा है. लेकिन इस गौरव के पीछे की कहानी कुछ और है.

Manu Bhaker

    मेडल जीतने के बाद मनु ने बताया कि जब वह आखिरी शॉट के लिए निशाना लगा रही थी तो उनके मन में क्या चल रहा था?

गीता का उपदेश

    मनु भाकर ने कहा- "मैं गीता पढ़ती हूं. आखिरी शॉट के दौरान मेरे मन में गीता का उपदेश चल रहा था. "

रिजल्ट की चिंता मत करो

    मनु भाकर ने आगे कहा- "आखिरी शॉट के दौरान मेरे दिमाग में चल रहा था कि कर्म पर फोकस करो. रिजल्ट की चिंता मत करो."

श्रीकृष्ण का अर्जुन को संदेश

    यानी गीता ने मनु को मेडल दिलाने में मदद की. गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को यही उपदेश दिया था कि कर्म करो, फल की चिंत नहीं.

More Stories