Hardik Pandya goes bald: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका नया लुक और तिरुमाला मंदिर का दौरा है. हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनका मुंडा हुआ सिर फैंस की बीच वायरल हो गया है.
हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे. दोनों ने सुबह होने वाली पवित्र 'सुप्रभातम् सेवा' में हिस्सा लिया और भगवान के दर्शन किए. इस दौरान दोनों पारंपरिक सफेद कपड़ों में नजर आए. मंदिर से बाहर आते ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक के नए लुक की रही. वह पूरी तरह मुंडे हुए सिर में दिखाई दिए.
Hardik Pandya at Tirumala for blessings ❤️🙏
- Waiting for the return of MVP. pic.twitter.com/lC1AksJgKX— Johns. (@CricCrazyJohns) August 2, 2026Also Read
तिरुमाला मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था के रूप में बाल दान करते हैं. हार्दिक पांड्या के मुंडे हुए सिर को देखकर भी कई लोगों ने यही अनुमान लगाया कि उन्होंने धार्मिक परंपरा के तहत ऐसा किया होगा. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे आस्था से जोड़ा. वहीं कई फैंस ने उनके नए लुक की तारीफ भी की. मंदिर में उनका शांत और सादगी भरा अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आया.
It feels like Hardik Pandya has finally made up his mind to make a strong comeback.
— RiTesH (@ritesh_o2) August 2, 2026
Now I just hope the players around him stay loyal and don't betray him like snake 😌 pic.twitter.com/wTR6S3px7E
हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं. आईपीएल 2026 के बाद उन्हें पहले पीठ में परेशानी हुई और फिर जांघ की चोट ने उनकी वापसी में देरी कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और अब वह जल्द मैदान पर लौट सकते हैं. चोट की वजह से वह अफगानिस्तान, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज नहीं खेल पाए थे.