भारतीय फुटबॉल को बड़ा झटका तब लगा जब जमशेदपुर FC ने अगले सीजन से इंडियन सुपर लीग में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया. इस फैसले के बाद भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री ने टाटा ग्रुप से दोबारा सोचने की अपील करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक क्लब नहीं, बल्कि भारतीय फुटबॉल की पहचान है.
जमशेदपुर FC के इंडियन सुपर लीग छोड़ने के फैसले के बाद सुनील छेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लंबा भावुक संदेश लिखा. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप ने सालों तक भारतीय फुटबॉल को मजबूती दी है और ऐसे समय में उनका पीछे हटना पूरे खेल के लिए नुकसान होगा. छेत्री ने लिखा कि बिजनेस के फैसले अपनी जगह सही हो सकते हैं लेकिन कभी-कभी दिल की बात भी सुननी चाहिए. उन्होंने टाटा ग्रुप से अनुरोध किया कि वह अपने फैसले पर दोबारा विचार करे. भारतीय फुटबॉल को अभी भी उनके सहयोग की जरूरत है.
It takes a lot to be a stakeholder in Indian football. It has been like that for some time now. But when everything around looks like it will crumble, you bank on family to hold on to each other. And more often than not, it is the elders in the house that you turn to, for…
— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) August 2, 2026Also Read
- IND VS SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, घुटने की चोट से जसप्रीत बुमराह बाहर
- भारत के नक्शे में हमारा नॉर्थ-ईस्ट गायब है..., Glasgow के रेस्टोरेंट में देश का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन
- Commonwealth Games 2026 Live: भारत की नजर 40 पदकों पर, आखिरी दिन जूडो से गोल्डन उम्मीद
जमशेदपुर FC ने घोषणा की है कि वह 2026-27 सीजन से इंडियन सुपर लीग में हिस्सा नहीं लेगी और मौजूदा डूरंड कप के बाद अपनी पहली टीम का संचालन बंद कर देगी. क्लब बढ़ाई गई समय सीमा तक लीग में खेलने की फीस जमा नहीं कर सका. इस फैसले से खिलाड़ियों और टीम स्टाफ में निराशा है. डिफेंडर प्रतीक चौधरी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर टाटा ग्रुप से क्लब को बचाने की अपील की. खिलाड़ियों का कहना है कि यह फैसला उनके लिए अचानक आया और इससे उनके भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है.
🚨 APPEAL TO TATA GROUP
— The Khel India (@TheKhelIndia) August 2, 2026
Jamshedpur players urge Tata Group to reconsider its decision of withdrawing from ISL, warning it may harm Indian football’s future.
They call Jamshedpur FC the city’s football heart and a hope for many young players. pic.twitter.com/o08lFNRRMg
जमशेदपुर FC पिछले नौ साल से इंडियन सुपर लीग का हिस्सा रही है और इस दौरान उसने भारतीय फुटबॉल में अपनी मजबूत पहचान बनाई. क्लब ने साफ किया है कि वह ग्रासरूट स्तर पर फुटबॉल का समर्थन जारी रखेगा लेकिन पहली टीम को बंद करने का फैसला कायम रहेगा. दूसरी ओर, AIFF ने सभी ISL क्लबों को भागीदारी शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाई थी. इंटर काशी सहित बाकी 13 क्लबों ने समय पर फीस जमा कर दी लेकिन जमशेदपुर FC ऐसा नहीं कर सका. अब 4 सितंबर से शुरू होने वाले नए ISL सीजन में एक टीम कम होगी और इसे भारतीय फुटबॉल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.