भारत की युवा शूटर ईशा सिंह ने ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीत लिया. फाइनल में उन्होंने मनु भाकर को पीछे छोड़कर खिताब अपने नाम किया. वहीं मनु ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत की सफलता को और खास बना दिया.
हांगझोऊ में खेले गए ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत की 21 वर्षीय ईशा सिंह ने पूरे मुकाबले में शानदार संयम दिखाया. महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में उन्होंने 40 हिट्स के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. यह जीत उनके शानदार सीजन की एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. ईशा ने कुछ ही सप्ताह पहले म्यूनिख वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड बनाकर सबका ध्यान खींचा था और अब उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों में उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है. वहीं मनु भाकर ने कठिन मुकाबले में वापसी करते हुए 28 हिट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता और भारत को इस स्पर्धा में दो पदक दिलाए.
DOUBLE PODIUM FINISH FOR INDIA AT 25M PISTOL AT ISSF WORLD CUP! 🔥
🥇Esha Singh 🇮🇳
🥈Yueyue Zhang 🇨🇳
🥉Manu Bhaker 🇮🇳
WELL DONE GIRLS!!!! 👏 pic.twitter.com/3rRktTwRSk— The Khel India (@TheKhelIndia) July 27, 2026Also Read
- CWG 2026: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर सिंह की शानदार दौड़ बेकार, दूसरे स्थान के बाद भी हुए बाहर
- CWG 2026: Lawn Bowls में भारत को दोहरा झटका, पुतुल सोनोवाल और महिला पेयर्स टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर
- CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पाकिस्तान पर पंच, जदुमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को 5-0 से रौंदकर लहराया तिरंगा
भारत की शुरुआत क्वालिफिकेशन राउंड से ही मजबूत रही. मनु भाकर ने 586-20x का स्कोर बनाकर पहला स्थान हासिल किया. वहीं ईशा सिंह 585-18x के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने आसानी से फाइनल में जगह बनाई. राही सरनोबत ने भी 582-16x का अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि वह मेडल राउंड तक नहीं पहुंच सकीं. फाइनल में ईशा ने लगातार सटीक निशाने लगाए और पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखी. दूसरी ओर मनु को कई बार दबाव का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और आखिर तक लड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं.
India's Double Strike at the ISSF World Cup 🇮🇳
— Amit Shah (@AmitShah) July 27, 2026
Esha Singh and Manu Bhaker made a marvellous display of their talent by winning the gold and bronze medals, respectively, in the Women's 25 m Pistol event at the ISSF World Cup 2026. Their resolute determination and unmistakable… pic.twitter.com/qtBhVrlUzQ
जीत के बाद ईशा सिंह ने कहा कि पिछले शानदार प्रदर्शन के कारण इस बार उन पर काफी उम्मीदें थीं लेकिन उन्होंने दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया. उन्होंने यह भी कहा कि हांगझोऊ की रेंज से पहले से परिचित होने का उन्हें फायदा मिला. वहीं मनु भाकर ने माना कि भले ही गोल्ड नहीं मिला लेकिन यह मुकाबला उनके लिए सीखने वाला रहा. उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े फाइनल भविष्य की वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन गेम्स जैसी प्रतियोगिताओं की तैयारी में काफी मदद करते हैं.