menu-icon
India Daily

ODI क्रिकेट में होगी तीन टीमों की टक्कर, क्या World Cup 2027 से पहले होगी ट्राई सीरीज की वापसी!

वनडे क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार ECB के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पुष्टि की है कि अगले 12 से 18 महीनों में कई वनडे त्रिकोणीय सीरीज आयोजित की जाएंगी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
ODI क्रिकेट में होगी तीन टीमों की टक्कर, क्या World Cup 2027 से पहले होगी ट्राई सीरीज की वापसी!
Courtesy: X (@IndianCricketHQ)

ODI World Cup 2027 शुरु होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रहा गया है. साल बाद होने वाले इस ICC टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें अभी से ही अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं लेकिन इससे पहले ODI फॉर्मेट से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है. दरअसल कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार वनडे क्रिकेट में एक बार फिर ट्राई सीरीज का दौर लौटता नजर आ रहा है. 

सूत्रों के अनुसार इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संकेत दिया है कि अगले 12 से 18 महीनों के कार्यक्रम में वनडे ट्राई सीरीज को जगह दी जा सकती है. इस खबर के सामने आने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों की दिलचस्पी  और बढ़ गई है. हालांकि, अभी इन सीरीज में शामिल होने वाली टीमों, आयोजन स्थलों और मुकाबलों की तारीखों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

वनडे क्रिकेट में लौटेगा पुराना रोमांच

ट्राई सीरीज वनडे क्रिकेट का ऐसा प्रारूप है, जिसमें तीन टीमें एक ही सीरीज में हिस्सा लेती हैं. इस तरह की सीरीज में हर मुकाबला महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि टीमों को कम मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने की चुनौती रहती है. अब अगले 12 से 18 महीनों में इस प्रारूप की वापसी की खबर ने वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है.

ECB प्रमुख ने दी पुष्टि

रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अगले डेढ़ साल के कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है. हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. उनके मुताबिक, इस अवधि में वनडे ट्राई सीरीज आयोजित हो सकते हैं. हालांकि, उन्होंने उपलब्ध जानकारी में यह स्पष्ट नहीं किया कि किन देशों के बीच ये मुकाबले होंगे. ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को आधिकारिक कार्यक्रम और टीमों की घोषणा का इंतजार करना होगा.

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया 

बता दें फिलहाल टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर है. जहां पर दोनों टीमों के दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आपस में भिड़ना है. पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त के बीच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त के बीच खेला जाना  है. अगर टीम इंडिया को WTC 2025-27 चक्र के फाइनल की रेस में बने रहना है तो टीम को इस सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी.