नई दिल्ली: अगले कुछ दिनों में भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है. लेकिन सीरीज से पहले रिपोर्ट के अनुसार कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले तीनों 50 ओवर के मैचों में नहीं खेलेंगे. कोहली का इस सीरीज से बाहर होना टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
अब सवाल यह है कि कोहली की गैरमौजूदगी में कौन सा प्लेयर नंबर 3 की पोजिशन के लिए फिट होगा. 2 खिलाड़ियों के नाम की चर्चा हो रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल को कोहली के बाहर होने का फायदा मिल सकता है. बीसीसीआई उन्हें टीम में एंट्री दे सकती है.
खबरों के मुताबिक अफगानिस्तान वनडे सीरीज से कोहली बाहर हो गए हैं लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
कोहली का टीम इंडिया से बाहर जाना भले ही टीम फैंस के लिए निराशाजनक है लेकिन यह दो खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल के लिए आपदा में अवसर जैसा है. उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड इन दो खिलाड़ियों में से किसी एक को मौका दे सकती है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यशस्वी जायसवाल को पिछले साल उनके शानदार प्रदर्शन के कारण वनडे प्रारूप में डेब्यू का मौका मिला था. जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई थी. जायसवाल अब तक टीम इंडिया के लिए 4 वनडे मैच खेले हैं.
भले ही वह शुरुआती मैच में जल्दी आउट हो गए थे लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में अपनी क्लास दिखाते हुए एक शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने इन चार मैचों 57.00 की औसत से 171 रन बनाए हैं. जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 116 रहा है. तो जायसवाल के इस प्रदर्शन को देखते हुए बोर्ड उन्हें मौका दे सकती है.
वहीं अब अगर देवदत्त पडिक्कल की बात करें तो वह इस रेस में अपनी प्रबल दावेदारी पेश कर रहे हैं. बोर्ड उनके नाम पर भी चर्चा कर सकती है. क्योंकि पडिक्कल फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने इस IPL मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए 15 पारियों में 464 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के 2025-26 संस्करण के नौ मैचों में 725 रन बनाए हैं.
ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि BCCI किस खिलाड़ी को सफेद गेंद में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका देती है.