नई दिल्ली: टी20 विश्व कप के समापन के बाद अब बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 15 मार्च को नई दिल्ली में नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन करेगा. जिसके लिए क्रिकेटर्स के साथ ही फैंस भी काफी उत्साहित हैं.
इस समारोह में बीसीसीआई द्वारा सर्वश्रेष्ठ भारतीय अंतरराष्ट्रीय पुरुष और महिला क्रिकेटर वार्षिक पुरस्कार (2024-25) से म्मानित किया जाएगा. जिसके लिए अब बीसीसीआई विजेताओं की लिस्ट जारी कर दी है. इस दौरान भारत के विश्व विजेता हेड कोच राहुल द्रविड़ और दिग्गज महिला खिलाड़ी मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.
बीसीसीआई इस वार्षित नमन समारोह में 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी और हेड राहुल द्रविड़ को उनके कारनामें के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करेगा. इसके साथ ही महिला क्रिकेटर मिताली राज को लाइफटाइम सम्मान से नवाजा जाएगा.
इस समारोह में बीसीसीआई पहली बार एक साथ पांच टीमों को सम्मानित करेगा. इस बीसीसीआई अवर्ड साइकल में पांच भारतीय टीमों ने आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है, जिनमें सबसे पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 है. इसके अलावा पहला महिला वनडे विश्व कप 2025, टी20 विश्व कप 2026, अंडर-19 पुरुष और महिला वर्ल्ड कप शामिल है.
इस सम्मान समारोह में सबसे ज्यादा चर्चित नाम राहुल द्रविड़, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, स्मृति मंधाना, एन श्री चरणी, हर्षित राणा, दिप्ती शर्मा और 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे होंगे. इस सभी खिलाड़ियों को इनके अद्भुद कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा.
| 1 | जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू) 2024-25 |
| 2 | जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू) 2024-25 |
| 3 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 4 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 5 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 6 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 7 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 8 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 9 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 10 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 11 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 12 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 13 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 14 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 15 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 16 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 17 | सर्वाधिक रन बनाने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप |
| 18 | सर्वाधिक रन बनाने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप |
| 19 | लाला अमरनाथ अवॉर्ड: सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर (घरेलू लिमिटेड-ओवर्स) 2024-25 |
| 20 | लाला अमरनाथ अवॉर्ड: सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर रणजी ट्रॉफी 2024-25 |
| 21 | BCCI घरेलू टूर्नामेंट 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |
| 22 | घरेलू क्रिकेट 2023-24 में सर्वश्रेष्ठ अंपायर |
| 23 | महिला ODI 2024-25 में सर्वाधिक विकेट |
| 24 | महिला ODI 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी |
| 25 | दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड: टेस्ट क्रिकेट 2024-25 में सर्वाधिक विकेट |
| 26 | दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड: टेस्ट क्रिकेट 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी |
| 27 | महिला वर्ग: सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण 2024-25 |
| 28 | पुरुष वर्ग: सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण 2024-25 |
| 29 | महिला वर्ग: सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर 2024-25 |
| 30 | पॉली उमरीगर अवॉर्ड: पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर 2024-25 |
| 31 | कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड |
| 32 | कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड |
| 33 | महिलाओं के लिए BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड |