menu-icon
India Daily

'सबसे बेवकूफ टीम...' WI को हारकर भारत को बनाया चैंपियन, बुमराह को कहा 'भारत का परफेक्ट बीमा'

टी20 वर्ल्ड कप के समापन के बाद अब एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने एक टीम को इस विश्व कप की सबसे मूर्ख टीम कहा है. उनका मानना है कि उन्होंने भारत को विश्व विजेता बनने का मौका दिया.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'सबसे बेवकूफ टीम...' WI को हारकर भारत को बनाया चैंपियन, बुमराह को कहा 'भारत का परफेक्ट बीमा'
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने लगभग सभी टीमों को रौंदते हुए टूर्नामेंट शानदार जीत दर्ज की. इसके साथ ही भारत ने अपना तीसरा टी20 खिताब अपने नाम किया. इस पूरे टूर्नामेंट भारतीय टीम ने सिर्फ एक मैच हारा और फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया. 

इस पूरे अभियान में भारतीय टीम को किसी टीम से हार का सामना करना पड़ा तो वह है साउथ अफ्रीका की टीम. हालांकि कि इस विश्व कप की प्रबल दावेदार कही जाने वाली साउथ अफ्रीका ने अंत में आकर फैंस को काफी निराश किया. जिसके बाद अब एक दिग्गज खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका की जमकर आलोचना की और उन्हें टूर्नामेंट की सबसे बेवकूफ टीम करार दिया. 

'सबसे बेवकूफ टीम...' 

दरअसल इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने इस विश्व कप के समापन के बाद अब साउथ अफ्रीका के अभियान पर टिप्पणी की है. उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि, 'मेरे हिसाब से इस पूरे टूर्नामेंट की सबसे बेवकूफ टीम दक्षिण अफ्रीका रही. क्योंकि, अगर दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 में वेस्ट इंडीज से हार जाती तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाता. हालांकि अफ्रीका टीम ने ऐसा नहीं किया' 

वॉन ने आगे कहा कि, 'अगर साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को बाहर कर दिया होता, तो भारत की बढ़ती हुई जीत का सिलसिला रुक जाता. उस मैच को जीतकर उन्होंने भारत की जीत का सिलसिला जारी रखने का मौका दे दिया.' 

सुपर 8 में वेस्टइंडीज से हारी थी साउथ अफ्रीका

आपकी जानकारी के लिए दें कि टूर्नामेंट के सुपर 8 स्टेज में दक्षिण अफ्रीका को वेस्ट इंडीज से हार का सामना करा पड़ा था. इस हार ने भारत को टूर्नामेंट में जिंदा कर बाहर होने से बचा लिया था.  

वॉन ने बांधे बुमराह की तारीफों के पुल

इसके बाद माइकल वॉन ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन के बारे में भी बात करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान बुमराह जैसे गेंदबाज का उपयोग एक बीमा की तरह करते हैं, जोकि हमेशा ही किफायती होते हैं. गौरतलब है कि यॉर्कर किंग ने फाइनल में चार विकेट लेकर ब्लू टीम को खिताब जीतने में मदद की.