भारत के युवा हाई जंप खिलाड़ी बसंत कुमार मेघवाल ने वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने 2.21 मीटर की ऊंचाई पार कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इसी के साथ हाई जंप में भारत को इस जूनियर ग्लोबल चैंपियनशिप का पहला रजत पदक मिला.
बसंत कुमार मेघवाल ने फाइनल में 2.21 मीटर की ऊंचाई पार कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराया. उन्होंने मुकाबले की शुरुआत 2.06 मीटर से की, जिसे पहले प्रयास में पार कर लिया. इसके बाद 2.12 मीटर की ऊंचाई पार करने में उन्हें दो प्रयास लगे. वहीं 2.17 मीटर उन्होंने पहली कोशिश में ही पार कर ली. 2.21 मीटर पर पहला प्रयास सफल नहीं रहा लेकिन बसंत ने दबाव में शानदार वापसी करते हुए दूसरे प्रयास में बार पार कर लिया. इस प्रदर्शन ने उन्हें सीधे मेडल की दौड़ में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
🚨 Watch Basant win SILVER for India at World U20!!!
🥇 🇩🇿 Younes Ayachi – Gold
🥈 🇮🇳 Basant – Silver
🥉 🇺🇸 Otis Poole – Bronze
All three medal-winning athletes cleared the same height of 2.21m in High Jump.
The medals were therefore decided on countback, based on the number… pic.twitter.com/lYsbXwhjk5— nnis Sports (@nnis_sports) August 9, 2026Also Read
फाइनल में बसंत के साथ अल्जीरिया के यूनिस अयाची और ग्रेट ब्रिटेन के ओटिस पूल ने भी 2.21 मीटर की ऊंचाई पार की. तीनों खिलाड़ियों के बीच अंतर तय करने के लिए काउंटबैक का सहारा लिया गया. अयाची ने 2.21 मीटर पहले ही प्रयास में पार कर गोल्ड जीता. बसंत ने इसे दूसरे प्रयास में हासिल किया, इसलिए उन्हें सिल्वर मिला. पूल को यह ऊंचाई पार करने के लिए तीन प्रयास करने पड़े और वह तीसरे स्थान पर रहे. इस तरह बसंत ने दबाव के बीच भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और हाई जंप में देश का पहला U20 वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर अपने नाम किया.
🇮🇳🥈 Some dreams you can't measure in metres.
— Athletics Federation of India (@afiindia) August 9, 2026
At 2.21m, a young man from India reached higher than almost anyone in the world — and touched something bigger than a bar. Basant. Silver. World U20 Champion medallist. 🥈
Every missed jump he shrugged off. Every height he answered.… pic.twitter.com/uAWv0EpkXL
बसंत की जीत से इस चैंपियनशिप में भारत के पदकों की संख्या भी बढ़ी. इससे पहले इसी सप्ताह आशीष यादव ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता था. अब बसंत ने हाई जंप में रजत जीतकर भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. फाइनल में 2.21 मीटर पार करने वाले तीन खिलाड़ियों के बाद 2.17 मीटर अगला सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा. अमेरिका के मैडॉक्स क्रोट्जर, ग्रेट ब्रिटेन के सैमुअल जेम्स और ग्रीस के चारालम्पोस अलीविज़ैटोस ने यह ऊंचाई दर्ज की.