Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 टी20 टूर्नामेंट शुरू होने वाला है. हर किसी की निगाहें इस सबसे बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, भारत बनाम पाकिस्तान. टूर्नामेंट की शुरुआत मंगलवार यानी आज होगी. आज अफगानिस्तान और हांगकांग का मुकाबला अबू धाबी में होगा. फिर बुधवार को भारत दुबई में अपने पहले मैच में यूएई से भिड़ेगा.
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम को इस साल की सबसे मजबूत टीमों में से एक माना जा रहा है. हालांकि, इस समय का सबसे रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा.
भारत और पाकिस्तान टूर्नामेंट में कम से कम दो बार खेलेंगे:
पहला मैच: 14 सितंबर (रविवार)
संभावित दूसरा मैच: 21 सितंबर (रविवार) (अगर दोनों सुपर 4 या फाइनल में पहुंचते हैं)
भारत बनाम पाकिस्तान सहित सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे. केवल यूएई बनाम ओमान मैच 15 सितंबर को शाम 5:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा.
मैच का टीवी ब्रॉडकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाए जाएंगे. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की बात करें तो आप सोनीलिव ऐप और सोनीलिव वेबसाइट पर भी मैच लाइव देख सकते हैं.
| तारीख | मैच | ग्रुप/स्टेज | टाइम | जगह |
| 9 सितंबर | अफगानिस्तान बनाम हांगकांग चीन | ग्रुप बी | शाम 7:30 बजे | आबू धाबी |
| 10 सितंबर | भारत बनाम यूएई | ग्रुप ए | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 11 सितंबर | बांग्लादेश बनाम हांगकांग चीन | ग्रुप बी | शाम 7:30 बजे | आबू धाबी |
| 12 सितम्बर | पाकिस्तान बनाम ओमान | ग्रुप ए | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 13 सितंबर | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | ग्रुप बी | शाम 7:30 बजे | आबू धाबी |
| 14 सितंबर | भारत बनाम पाकिस्तान | ग्रुप ए | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 15 सितंबर | यूएई बनाम ओमान | ग्रुप ए | दोपहर 3:30 बजे | आबू धाबी |
| 15 सितंबर | श्रीलंका बनाम हांगकांग चीन | ग्रुप बी | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 16 सितंबर | बांग्लादेश बनाम अफ़ग़ानिस्तान | ग्रुप बी | शाम 7:30 बजे | आबू धाबी |
| 17 सितंबर | पाकिस्तान बनाम यूएई | ग्रुप ए | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 18 सितंबर | श्रीलंका बनाम अफ़ग़ानिस्तान | ग्रुप बी | शाम 7:30 बजे | आबू धाबी |
| 19 सितंबर | भारत बनाम ओमान | ग्रुप ए | शाम 7:30 बजे | आबू धाबी |
| 20 सितंबर | ग्रुप बी क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालीफायर 2 | सुपर 4 | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 21 सितंबर | ग्रुप ए क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालीफायर 2 | सुपर 4 | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 23 सितंबर | ग्रुप ए क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालीफायर 2 | सुपर 4 | शाम 7:30 बजे | आबू धाबी |
| 24 सितंबर | ग्रुप बी क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालीफायर 2 | सुपर 4 | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 25 सितंबर | ग्रुप ए क्वालीफायर 2 बनाम ग्रुप बी क्वालीफायर 2 | सुपर 4 | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 26 सितंबर | ग्रुप ए क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालीफायर 1 | सुपर 4 | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 28 सितंबर | फाइनल | फाइनल | शाम 7:30 बजे | दुबई |
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल (उप-कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा.
स्टैंडबाय खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, यशस्वी जयसवाल.
पाकिस्तानी टीम: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम