menu-icon
India Daily

BAN vs AFG Live Streaming: अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के लिए 'करो या मरो' जैसा मुकाबला, भारत में कब और कहां देखें जोरदार टक्कर

Asia Cup 2025, BAN vs AFG Live Streaming: एशिया कप 2025 में आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने आने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर आप इस मुकाबले को भारत में कब और कहां देख सकते हैं.

mishra
BAN vs AFG Live Streaming: अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के लिए 'करो या मरो' जैसा मुकाबला, भारत में कब और कहां देखें जोरदार टक्कर
Courtesy: Social Media

Asia Cup 2025, BAN vs AFG Live Streaming: एशिया कप 2025 का नौवां मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 16 सितंबर, मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर काबिज बांग्लादेश के लिए यह मैच बेहद अहम है. सुपर 4 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश को इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में अफगानिस्तान की मजबूत टीम को हराना होगा.

बांग्लादेश ने अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत हांगकांग के खिलाफ शानदार जीत के साथ की थी. उन्होंने 144 रनों के लक्ष्य को 14 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हासिल कर लिया था. हालांकि, अगले ही मैच में श्रीलंका के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश की टीम 139/5 रन ही बना सकी और श्रीलंका ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया.

अफगानिस्तान की शानदार फॉर्म

दूसरी ओर अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में हांगकांग को 94 रनों के बड़े अंतर से हराया था. सेदिकुल्लाह अतल (73*) और अजमतुल्लाह उमरजई (53) की शानदार पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने 188 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में हांगकांग की टीम केवल 94 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान की टीम ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर है और उनका नेट रन रेट (+4.700) उनकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है.

बांग्लादेश के लिए चुनौती

बांग्लादेश को अफगानिस्तान की मजबूत स्पिन गेंदबाजी का सामना करना होगा, जिसमें राशिद खान, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. बांग्लादेश की बल्लेबाजी को इन गेंदबाजों के सामने रणनीति के साथ उतरना होगा. साथ ही, उनके तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और तस्किन अहमद को अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को रोकने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

कब और कहां होगा मैच?

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मैच एशिया कप 2025 का 9वां मैच 16 सितंबर 2025, मंगलवार को भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7:30 बजे से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना है.

भारत में कहां देखें लाइव मैच?

भारत में इस रोमांचक मुकाबले को सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा अगर आप चाहें तो फैनकोड पर भी मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.

कहां पर होगा लाइव टेलीकास्ट

अगर आप इस मुकाबले को टीवी पर देखना चाहते हैं, तो आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. हिंदी कमेंट्री के लिए सोनी स्पोर्ट्स 3 और तमिल व तेलुगु कमेंट्री के लिए सोनी स्पोर्ट्स 4 पर देखें.