मुहम्मद वसीम ने बटलर और रोहित के किस वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया ध्वस्त?
Praveen Kumar Mishra
16 Sep 2025
वसीम का अर्धशतक
यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्धशतक लगाया.
69 रनों की पारी
इस मैच में उन्होंने 54 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली और इसी के साथ वसीम ने अपने टी20 करियर में 3000 रन पूरे कर लिए हैं.
बटलर को छोड़ा पीछे
3000 रन पूरे करने के साथ ही यूएई कप्तान ने जोस बटलर और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.
वसीम का रिकॉर्ड
वसीम अब टी20 क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
1947 गेंदों पर कारनामा
उन्होंने यह कारनामा 1947 गेंदों पर कर दिखाया है और लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं.
जोस बटलर
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बटलर पहुंच गए हैं, जिन्होंने 2068 गेंदों पर यह कारनामा किया था.
वॉर्नर-फिंच का भी नाम
ऑस्ट्रेलिया के ऐरोन फिंच ने 2077 और डेविड वॉर्नर ने 2113 गेंदों पर यह कारनामा किया था.
रोहित शर्मा
तो वहीं भारतीय टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने यह कारनामा 2149 गेंदों पर किया था और लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं.