Shaheen Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में पहला टेस्ट खेल रही है. शनिवार को टीम के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और उनकी पत्नी अंशा अफरीदी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. इस खुशी के मौके पर अफरीदी को बधाइयां मिल रही हैं. शाहीन को टीम के साथियों ने बधाई दी. अब इस लिस्ट में पाकिस्तान के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड जीत ने वाले जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम का नाम भी जुड़ गया. नदीम ने शाहीन और पूर्व पाकिस्तान कप्तान शाहिद अफरीदी के लिए एक स्पेशल पोस्ट किया है.
ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन अरशद नदीम ने सोशल मीडिया पर शाहीन अफरीदी को पिता बनने और शाहिद अफरीदी को दादा बनने पर बधाई दी. अपनी एक्स पोस्ट में नदीम ने लिखा 'शाहीन शाह अफरीदी आपके प्यारे बेटे के जन्म पर बधाई और शाहिद अफरीदी को दादा बनने पर हार्दिक बधाई. अल्लाह आपके नन्हे-मुन्ने को सेहत और खुशियां दे. आपके परिवार को इस खूबसूरत नए अध्याय के लिए प्रार्थना और शुभकामनाएं.'
Congratulations to Shaheen Shah Afridi @iShaheenAfridi on the birth of your precious baby boy! And heartfelt congratulations to Shahid Afridi @SAfridiOfficial on becoming a grandfather. May Allah bless the little one with health, happiness. Prayers and best wishes to your family…
— Arshad Nadeem (@ArshadOlympian1) August 24, 2024
स्पेशल अंदाज में मनाया जश्न
पिता बनना हर किसी के लिए बेहद खुशी की बात होती है. इस खुशी में शाहीन भी डूबे हुए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे रावलपिंडी टेस्ट के बाद वो रविवार रात तक घर लौटेंगे. शाहीन ने टेस्ट के चौथे दिन बांग्लादेश के हसन महमूद को आउट कर खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया. यह कुछ ऐसा था कि शाहीन अपने हाथों में नवजात शिशु को लेकर जश्न मना रहे हों.
That Celebration 👶@iShaheenAfridi’s first wicket after the birth of his son! 😍#PAKvBAN | #TestOnHai pic.twitter.com/3x0jwtOHw3
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 24, 2024
2023 में हुई थी शादी
दरअसल, शाहीन अफरीदी ने साल 2021 में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की दूसरी सबसे बड़ी बेटी अंशा से सगाई की थी. फिर दोनों का निकाह 2023 फरवरी में एक निजी समारोह में हुआ था. इस निकाह का एक हफ्ते तक जश्न मनाया गया था.