पूरी PAK टीम पर भारी पड़े Mushfiqur Rahim, बनाया ये स्पेशल रिकॉर्ड
India Daily Live
25 Aug 2024
रावलपिंडी टेस्ट
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में चल रहा है.
मुशफिकुर रहीम
इस मुकाबले के चौथे दिन बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने 191 रन बनाकर इतिहास रचा.
खूब पिटाई
5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर रहीम ने टीम को संभाला और पाकिस्तानी गेंदबाजों की खूब पिटाई की.
22 चौके और 1 छक्का
रहीम के बल्ले से 341 गेंदों में 22 चौके और 1 छक्का निकला, जिसकी मदद से 191 रन बनाए. यह उनके करियर का यहा 11वां शतक है.
ये रिकॉर्ड बनाया
रहीम अब बांग्लादेश के लिए मोमिनुल हक (12) के बाद सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले दूसरे बैटर बन गए हैं.
पाक में रचा इतिहास
रहीम विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं, उनके नाम 5 शतक हो गए हैं.
सबसे उम्रदराज बैटर बने
रहीम अब बांग्लादेश के लिए टेस्ट में शतक जमाने वाले सबसे सीनियर बैटर हैं, उन्होंने 37 साल 104 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है.
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो रावलपिंडी टेस्ट में 4 दिन का खेल हो चुका है. पाकिस्तान अभी भी 94 रन पीछे है.
पहली पारी का हाल
पाकिस्तान ने पहली पारी में 6 विकेट पर 448 रन बनाकर पारी घोषित की थी, जवाब में बांग्लादेश ने दमदार प्रदर्शन किया और 565 रन बना दिए.
117 रनों की बढ़त
पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 117 रनों की बढ़त मिली थी. पाकिस्तान दूसरी पारी में 1 विकेट पर 23 रन बना चुका है.